शिमला। SMC  प्रदेश अध्यापक संघ ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्‍खू सरकार से मांग की है कि SMC लेक्चरर की  एलडीआर प्रक्रिया जेबीटी, सी एंड वी  टीजीटी  के साथ ही शुरू कर दी जाए।

 

संघ के प्रवक्‍ता निर्मल ठाकुर ने आज ये मांग की।

 

 

ठाकुर ने कहा कि 21 फरवरी को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर चौड़ा मैदान में आंदोलनरत SMC अध्यापकों के बीच आए थे और उन्होंने ये आह्वान किया कि आजकल परीक्षा का समय है शिक्षक अनिश्चितकाल हड़ताल में न रहें । साथ ही भरोसा दिया था कि आने वाली कैबिनेट में LDR की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा  व प्रक्रिया सब के लिए एक साथ शुरू करने का भी आश्‍वासन दिया था।

 

ठाकुर ने दावा किया कि शिक्षा मंत्री की इन्हीं शर्तों के आधार पर ही SMC अध्यापक संघ ने आंदोलन को वापस लिया था।ठाकुर  ने कहा कि सभी के लिए निर्णय एक समय पर ही लिया गया है परंतु जेबीटी, सी एंड वी तथा टीजीटी के लिए तो LDR के नियम बन चुके हैं  जबकि एसएमसी लेक्चरर एवं डीपीई जो उच्च शिक्षा में कार्यरत है जिनके लिए अभी नियम नहीं बनाए हैं।

 

उन्‍होंने कहा कि पिछले दिनों  यहा कहा गया कि पहले प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत 1400 शिक्षकों की सेवाओं को नियमित किया जाएगा । उसके बाद एसएमसी शिक्षकों की नंबर आएगा।

 

ठाकुर ने  SMC शिक्षक संघ  के हवाले से सुक्‍खू सरकार से यह मांग  कीहै कि एसएमसी लेक्चरर और डीपीई को भी इन्हीं शिक्षकों के साथ LDR के तहत सेवाएं नियमित की जाएं और प्रक्रिया साथ में शुरू की जाए।

लेक्चरर और डीपीई के लिए नियम न बना पाना विभागीय खामियां  है व जब जेबीटी, सी एंड वी  टीजीटी के लिए नियम बन गए हैं जो कि एक जटिल कार्य है तो लेक्चरर और डीपीई के लिए नियम न बनाना चिंतनीय बात है।

 

उन्‍होंने कहा कि इस बावत शिशा मंत्री ने 24 फरवरी को विभागीय मीटिंग भी रखी थी और इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

 

उन्‍होंने उम्मीद जताई कि शिक्षा मंत्री के आश्वासन के  मुताबिक ही आने वाली कैबिनेट में सभी वर्गों जेबीटी, सी एंड वी, टीजीटी, डीपीई,और लेक्चरर की LDR प्रक्रिया को शुरू करवाने  का फैसला लिया जाएगा और अप्रैल  महीने में सबको एक साथ नियमित नियुक्ति दिलाई जाएगी

(386)