शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष व हालीलाज कांग्रेस की सर्वेसर्वा प्रतिभा सिंह अध्‍यक्ष पद पर रहेंगी या हटेंगी इसे लेकर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को भी तस्‍वीर साफ नहीं हैं।

याद रहे प्रतिभा सिंह का कार्याकाल आने वाले दिनों में समाप्‍त होने वाला हैं। सुक्‍खू सरकार और प्रतिभा सिंह के संगठन में लंबे अरसे से घमासान मचा हुआ हैं।  अब जरूर कुछ उम्‍मीदें बंधी हैं।

 

बहरहाल, रजनी पाटिल ने आज राजधानी में संवादददाता सम्‍मेलन में कहा कि वो सराकर व संगठन में दूरिया दूर करने के लिए पधारी हैं। अब वो आ गई सब ठीक हो जाएगा।

 

ये पूछे जाने पर कि क्‍या कांग्रेस में कार्यकारिणी तो भंग कर दी है क्‍या कांग्रेस अध्‍यक्ष को हटाया जाएगा या इस पद पर आगे भी रखा जाएगा।

 

रजनी पाटिल ने सीधा जवाब नहीं दिया। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष  को लेकर आलाकमान से कोई आदेश नहीं मिला हैं। इस बावत बाद में कुछ होगा तो देखा जाएगा।

 

प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर उन्‍होंने एलान कर दिया कि कार्यकारिणी का गठन आगामी 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।जिसमें सभी जातियों व वर्गों को शामिल किया जाएगा।

 

रजनी पाटिल पिछले दो दिनों से लगातार कांग्रेस मुख्‍यालय में कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में उन्‍हें बताया गया था कि प्रदेश में संगठन व सरकार के बीच भारी घमासान मचा हुआ हैं। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हैं। समन्‍वय की कमी हैं व वो समन्‍वय बिठाने आ गई हैं।

 

उन्‍होंने कहा कि पार्टी में अंगार तो जले हुए हें व फूंक की जरूरत हैं और अंगारों को फूंक मारने आ गई हैं।

(52)