शिमला। गुडिया गैंगरेप व पुलिस लॉकअप में ओरोपी सूरज के कत्‍ल के आरोप में सीबीआई की ओर से  गिर फ्तार किए गए हिमाचल पुलिस के वरिष्‍ठ आईपीएस आई जी जैदी, डीएसपी मनोज जोशी समेत सभी आठों सदस्‍यों को चार सितंबर तक छह दिनों के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया हैं।

सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद जैदी समेत सभी आरोपियों को सीजेएम रंजीत सिंह की अदालत में पेश किया  और रिमांड मांगा जबकि आरोपियों की ओर से अमित शर्मा व रवि टांटा पेश हुए व उन्‍होंने सीबीआई रिमांड का जमकर विरोध किया व सभी आरोपियों को जमानत देने का आग्रह किया। सीबीआई  की ओर टी पी नेगी ने पैरवी की व कहा कि मुलजिम बहुत प्रभावशाली  है व इनसे बहुत  कुछ रिकवर  करना हैं और ये कई  कुछ उगल  नहीं रहे हैं।

सभी आठों आरोपियों को करीब डेढ दर्जन सीबीआई अफसरों व कर्मियों की टीम अदालत लाई इनमें सीबीआई की महिला डीएसपी भी शामिल थी। आरोपियों को पहले सीबीआई के रेलवे बिल्डिंग कार्यालय में ले जाया गया व वहां से इनोवा गाडि़यों में भर कर चक्‍कर स्थित सीजेएम की अदालत में पेश किया ।

ये प्रदेश का पहला ऐसा मामला है जिसमें आईजी स्‍तर का अफसर पुलिस रिमांड पर चला गया हो।

 

अधिक विवरण  के  लिए  इस  लिंक  पर  क्लिक करे-:http://reporterseye.com/including-ig-zaid-8-arestted-in-kotkhai-gangrape-case-i13969-2/