शिमला। जयराम मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व उनकीदो बेटियां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उनके अलावा उनका निजी सुरक्षा कर्मी व एक भाजयूमो नेता भी कोरोना संक्रमित पाए  गए है। मंत्री के कोरोना संक्रमितपाए जाने के बाद  राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। 30 जुलाई को मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद सुखराम चौधरी और भाजपा सुरेश कश्‍यप,पच्‍छाद से विधायक रीना कश्‍यप  शिमला से पांवटा तक जगह –लगह अपना स्‍वागत कराते हुए गए थे।

इसी बीच उनके निजी सुरक्षा कर्मी ने अपना कोरोना का टेस्‍ट कराया तो वह पाजिटिव आया। उसके बाद चौघरी ने अपना टेस्‍ट भी कराया ।उसके पाजिटिव अाने के बाद चौधरी ने खुद आइसोलेट कर लिया है। मंत्री बनने के आवंटित आवास को सील कर दिया गया है। उन्‍हें राजधानी में रेस्‍टहाउस में आइसोलेट किया गया है। देर शाम को अतिरिक्‍त  मुख्‍य सचिव स्‍वासथ्‍य  आर डी धीमान  ने कहा कि  मंत्री  को  रिपन  अस्‍पताल  को भेजा जा रहा  है  जबकि  उनकी  दोनों बेटियों को मशोबरा  के  क्‍वारंटीन  केंद्र को  भेजा  जा  रहा है।

कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी चौधरी ने खुद सोशल मीडिया फेसबुक साझा की है। उन्‍होंने लिखा है कि जो उनके संपर्क  में आए है वह खुद को आइसोलेट कर लें व अपने टेस्‍ट कराएं।

 

इससे पहीले मुख्‍यमंत्री  जयराम के काया्रलय में भी कोरोना पहुंच गया था। अब सरकार व भाजपा के नेता व कार्यकर्ता ही कोरोना फैलाने का जरिया बन गए है। मंत्री के कोरोना संक्रमित पाए जाने से साफ है कि कहीं न कहीं सामाजिक दूरी  और मासक पहनने को लेकर बनाए  नियमों की धज्‍जियां उड़ाई जा रही है।

उधर मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुखराम के कोरोना पाजिटिव होने चिंता पर जताई है ।उन्‍होंने उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

लेकिन मुख्‍यमंत्री जयराम खुद सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजनों से पीछे नहीं हट रहे है। चौधररी के पाजिटिव पाए  जाने पर सोशल मीडिया फेसबुक पर तीखी प्रतिक्रियाआ रही है।एक व्‍यक्‍ति  ने लिखा है कि इन सबने सामाजिक दूरी के नियम की धज्‍जियां उड़सई है  एेसे में इन सबके खिलाफ मामले दर्ज होने चाहिए।

बीते दिनों  वन मंत्री राकेश पठानिया  शांताकुमार से मिलने गए थे तो शांता कुमार ने मास्‍क न पहनने पर अपने अंदाज में पठानिया व उनके साथ गए उनके समर्थकों को टोक दिया था।

 

 

उधर,एक ही दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकार्ड 131 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन हजार के पार चला गया है। आज आए  131 मामले के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या तीन हजार47 तक पहुंच गई  है।

आज कुल्‍लू में कोरोना मामलोंका विस्‍फोट हुआ  व जिला में एक साथ  47  मामले सामने आए है। हमीरपुर में 21,सोलन में 16,ऊना में 14,सिरमौर में 9,मंडी व बिलासपुर में सात –सात, शिमला व कांगड़ा  में चार-चार जबकि किन्‍नौर व चंबा में एक –एक नए कोरोना संक्रमित मामले सामने  आए  है।

कुल्‍लू में एक साथ  47  मामले  सामनेआने के बाद मरीजोंकी संख्‍या  39 से सीधे 86  तक पुहंच गई। कांगड़ास  का आंकड़ा भी 500 तक पहुंच गया है। जबकि सोलन में अब तक पाजिटव मामले की संख्‍या 758 हो गई है। लाहुल स्‍पिति को छोड़ कर  अब ऐसा एक भी जिला नहीं बचा है जहां पर कोरोना का कहर नहीं बरप रहा हो। लाहुल स्‍पिति में अब तक कुल चार  ही मामले सामने आए  है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित के सक्रिय मामले 1142हो गए है।