शिमला। कांग्रेस पार्टी के प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा  रविवार देर शाम तक  भी नहीं हो पाई।  हालांकि सुबह अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की हिमाचल के प्रवक्‍ता अलका लांबा ने कहा था कि पार्टी आज दोपहर बाद या शाम तक 57 सीटों पर नामों की घोषणा कर देगी व 11प्रत्‍याशियों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे।।लेकिन शाम तक कुछ नहीं हुआ।  वही भाजपा की ओर से भी प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा नहीं हो पाई हैं। आज मुख्‍यमंत्री समेत तमाम बडे भाजपाई दिल्‍ली को रवाना हो गए हैं।   भाजपा में भी टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ हैं।

लांबा ने रविवार देर शाम को कहा कि आज  प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा नहीं हो सकेगी अब कल सोमवार को ही सभी 68 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा एक साथ कर दी जाएगी। गौर हो कि कल से नामांकन भरने का दौर भी शुरू हो रहा है और नामांकन 25 अक्‍तूबर तक भरे जा सकेंगे। 12 नवंबर  मतदान का दिन हैं।

याद रहे पिछले करीब एक सप्‍ताह से  कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में छराबडा में थी। वह आज रविवार सुबह ही दिल्‍ली लौट गई थी व लांबा व कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत ने कहा कि आज दोपहर बाद कभी भी 57 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणाा तो कर ही  दी जाएगी। लेकिन अब यह काम कल के लिए टाल दिया है।

उधर, भाजपा में भी टिकटों को लेकर घमासान कम नहीं है। बीते रोज गृह मंत्री अमित शाह की जिला सिरमौर के सतौण में रैली थी। वहां पर कोर कमेटी की बैठक भी बुलाई गई थी। बैठक के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी बुलाया गया था। उन्‍होंनेे14 अक्‍तूबर को ही मना कर दिया था।  लेकन बाद में उन्‍हें हैलीकाप्‍टर का इंतजाम किया गया लेकिन वह 15 अक्‍तूबर को भी सतौण नहीं  गए।  बाद में इस बैठक को टाल दिया गया। इसके बाद आज रविवार को भाजपा ने  किस हलके में किसको टिकट दिया जाना है इस बावत विभिन्‍न मंडलों में संभावित प्रत्‍याशियों को लेकर पदाधिकारियों से मतदान कराया गया। भाजपा के नेता ही इस कसरत को नाटक करार दे रहे है।

दोपहर बाद मुख्‍यमंत्री समेत भााजपा के तमाम बडे नेता दिल्‍ली चले गए हैं । अब दिल्‍ली से ही सब कुछ होगा। भाजपा  के प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कब तक होगी इस बावत आधिकारिक तौर पर कोई जुबान नहीं खोल रहा है लेकिन समझा जा रहा है कि भाजपा मंगलवार को अपने प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।