शिमला।प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ  के एसएस जोगटा ग्रुप  ने मुख्‍यमंत्री  वीरभद्र  सिंह से महासंघ के सुरेंद्र  मनकोटिया गुट के कर्मचारी नेताओं की संपति की जांच करने  की मांग की है। महासंघ के महासचिव हेम सिंह ठाकुर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान ठाकुर अतिरिक्त महासचिव त्रिलोक ठाकुर समेत पूरी कार्यकारणी  ने कहा है कि महासंघ ने सुरेंद्र मनकोटिया  और उनके साथियों की ओर से अर्जित संपति की जांच  को लेकर विजीलेंस और मुख्‍यमंत्री  को शिकायत दी हुई  है। इस शिकायत पर तुरंत जांचशुरू  कराई जाए।इन नेताओं ने साथ ही सरकार से मांग की कि  उन्‍हें मान्‍यता प्रदान करने और उनके साथ जेसीसी की बैठक  करने की मांग की है। महासंघ  के सुरेंद्र मनकोटिया गुट  पर सरकार की आखों में धूल झोंकने का आरोप लगाया है।

इन कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सुरेंद्रमनकोटिश गुट के लोग भाजपा  के समर्थक रहे ह है और पूर्व  की धूमल सरकार में कर्मचारियोंका उत्‍पीड़न  करते रहे है। इस गुट के साथ पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल  कर ड्राइवर शांतिस्‍वरूप शर्मा  कंधे से कंधा मिलाते हुए चल रहा है। सुरेंद्र मनकोटिया के मुख्य सलाहकार हरीश  कुमार पूर्व धूमल सरकार के हितेषी राम सिंह गुट का सलाहकार  रह चुका है।जबकि सुनीता सुरेन्द्र ठाकुर की शिमला जिला की क्षेत्रीय सचिव  थी। इन नेताओं ने कहा कि इन स्‍वयंभू कर्मचारी नेताओं ने बेनामी संपतियां एकत्रित करने के लिए संगठन का इस्‍तेमाल  किया।

(5)