शिमला। दुनिया में 14 फरवरी को संत वेलेंटाइन के नाम पर मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे को इस बार हिंदुस्‍तान में गाय को गले लगाने के दिन के रूप पर मनाए जाने का आहवान किया गया हैं।  इस आहवान में कहा गया है कि गाय हिंदुस्‍तानी संस्‍कृति और ग्रामीण आर्थिकी की रीढ हैं।केंद्रीय पशु पालन मंत्रालय के भारतीय पशु कल्‍याण बोर्ड ने यह आहवान किया है।

बोर्ड के सचिव एस के दत्‍ता ने इस बावत एक आहवान चिटठी निकाली है जिसमें कहा गया है कि वैदिक परंपरा पश्चिमी संस्‍कृति के प्रभाव में खात्‍मे के कगार पर पहुंच चुकी है।इसलिए इस दिन को गाय को गले लगाने के दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए।

इस चिटठी में और भी कई कुछ लिखा हैं।