शिमला।जिला मंडी की एक अदालत ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचे पधर थाने के एसएचओ और एएसआइ को विजीलेंस रिमांड पर भेज दिया है। मंडी विजीलेंस ने इन दोनों पुलिस अधिकारियों को बीते रोज मंडी की विशेष जज की अदालत में पेश किया था। विशेष अदालत ने इन दोनों को इस मामले में 14 […]
शिमला।जिला मंडी की एक अदालत ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचे पधर थाने के एसएचओ और एएसआइ को विजीलेंस रिमांड पर भेज दिया है। मंडी विजीलेंस ने इन दोनों पुलिस अधिकारियों को बीते रोज मंडी की विशेष जज की अदालत में पेश किया था। विशेष अदालत ने इन दोनों को इस मामले में 14 नवंबर तक रिमांड पर भेज दिया है।
याद रहे बीते रोज मंडी विजीलेंस ने पधर थाने का एसएचओ सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार और एएसआइ अश्वनी कुमार को एक व्यक्ति से केस सुलटाने की एवज में रिश्वत मांगने के एक मामले में रंगे हाथ दबोच लिया था।
पधर तहसील के गांव गवाली के वीरेंद्र कुमार के खिलाफ पधर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज था।एसएचओ पधर अशोक कुमार और एएसआइ अश्वनी कुमार ने इस मामले को सुलटाने के लिए वीरेंद्र कुमार से रिश्वत की मांग की तो वीरेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत विजीलेंस मंडी से कर दी । विजीलेंस ने जाल बिछाया और एसएचओ अशोक कुमार को 15 हजार रुपए की रिश्वत की रकम लेते हुए दबोच लिया।
इस एसएचओ को उसके निजी आवास से दबोचा था । इन दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
