शिमला।हिमाचल राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक और हिमाचल कांग्रेस समिति  के प्रशिक्षण विभाग के अध्‍यक्ष हरि कृष्ण हिमराल को पंजाब के होशियारपुर जिले के छब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनावों के लिए समन्वयक नियुक्त किया गया है। हिमराल शिमला ग्रामीण हलके से कांग्रेस के जमीनी नेता उभरकर सामने आ रहे है।

 

 उक्त निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा।इससे पहले भी हिमराल मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में समन्वयक के रूप में भी काम कर चुके है।

 

हिमराल ने इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस हाईकमान और नेशनल वॉर रूम  के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रभारी  व महासचिव राजीव शुक्ला समेत प्रदेश के तमाम नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया है।

 

हिमराल ने दावा किया कि कांग्रेस इन उपचुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी और पूरे भारत में अधिकतर सीटों पर जीत हासिल करेगी।