शिमला।माकपा सांसद व केंद्रीय कमेटी सदस्य विजय राघवन ने देश में भाजपा व कांग्रेस के अलावा तीसरे गठबंधन के गठन करने की सीपीएम की पुरजोर कोशिश का खुलासा किया है। वह राजधानी में वामपंथी संगठनों के मोर्चे की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने एलान किया कि वामपंथी 2014 में भाजपा और कांग्रेस की सरकार नहीं बनने देगा।इसके लिए वामपंथियों ने आंदोलन का आगाज कर दिया है।इस समय देश में ये चिंता चल रही है की प्रधानमंत्री राहुल होगा या मोदी।राहुल बोलते है कि उनके पिताजी प्रधान मंत्री थे । पिताजी की माताजी प्रधान मंत्री थी, पिताजी की माता के पिताजी प्रधानमंत्री थे इसलिए उन्हें भी प्रधानमंत्री बनाया जाए।दूसरा पटेल का स्टेच्यू खड़ा करने व जनता को मारने वाला आ रहा है।जनता को क्या मिलेगा इसकी कोई बात नहीं कर रहा है।देश में अजीब तरह की राजनीति चल रही है। प्रधानमंत्री के आगे व पीछे दो सुपर प्रधानमंत्री है और देश में भ्रष्टाचार है।पांच साल में जनता को मिला तो सौ रुपए प्याज,टमाटर व महंगा अनाज।उन्होंने सवाल उठाया कि देश की सरकार आखिर है किसके लिए।प्रधानमंत्री महीने में एक बार मुंह खोलते है और कभी प्याज तो कभी आलू की कीमतें आसमान पर पहुंच जाती है।
ये सरकार कारपोरेट घरानों के लिए है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी करतीहैऔर मुकेश अंबानी की झोली में एक लाख करोड़ पहुंच जाता है। देश में टेलीफोन आया और हर घर में टेलीफोन लगा। सिर्फ हैलो करने पर एक रुपया केंद्र सरकार के खजाने में चला जाता था। केरल की आबादी3करोड़ 25 लाख है व वहां पर चार करोड़ से ज्यादा मोबाइल है। एक हैलो होती है और सारा पैसा अंबानी, मितल व विरला जैसे लोगों की झोली में चला जाता है। सरकार को कुछ नहीं मिलता।प्रधानमंत्री सब कुछ कारपोरेट घरानों को लुटाने के बाद बोलते है कि उनके पास गरीबों के लिए पैसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि वामपंथी देश में भाजपा व कांग्रेस की सरकार को बनने से राकेंगे।रीजनल पार्टियां इन दोनों गठंबंधनों से नहीं जुड़ रही है। उन्हें मालूम है कि वो हार जाएंगे।गुजरात व दिल्ली का मॉडल गरीबों के लिए नहीं है।उन्होंने कहा कि देश में कारपोरेट घरानों की सरकारनहीं बननी चाहिए।आम जनता की सरकार बननी चाहिए।इसके लिए माकपा ने देश भर में अभियान छेड़ दिया है।
इसके अलावा प्रदेश की वीरभद्र सिंह और पूर्व की धूमल सरकार पर पर धावा बोलते हुए इस वामपंथी मोर्चे ने राजधानी में भाजपा-कांग्रेस उखाड़ों के नारे के साथ रैली कर लोकसभा चुनाव का बिगूल बजा दिया है। रैली में प्रदेश भर वामपंथी यहां पहुंचे।
मोर्चे के नेताओं ने साफ कर दिया कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों को सता से बाहर कर तीसरे मोर्चे के हाथ में देश को चलाने की बागडोर थमानी है। इसके लिए घर-घर जाकर वाममोर्चा भाजपा कांग्रेस के कारनामों को उजागर करेगा।
वामपंथियों ने यहां पर वीरभद्र सिंह सरकार पर जम कर हमले किए । शिमला लोकसभा सीट से वामपंथियों के प्रत्याशी व सीटू अध्यक्ष जगतराम ने कहा कि इस सरकार ने सता में आते ही मजदूरों और किसानों के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। मजदूरों को उनके अधिकारों के बदले में पुलिस के डंडे मिल रहे है।
हिमाचल महिला जनवादी समिति की अध्यक्ष संतोष कपूर ने कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार दावा करती है कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 2हजार रुपए है। उन्होंने पूछा कि प्रदेश में हजारों परिवार बीपीएल रेखा से नीचे है।इसमें वो लोग शामिलहोते है जिनकी एक दिन की आय 36 रुपए होती है।
रसोई गैस के दाम 1070 रुपए कर दिए है व इसमें अढ़ाई सौ रुपए की बढ़ोतरी करने की तैयारी हो रही है। पैंशन बंद कर दी है।अस्पतालों में महिला बाल विशेषज्ञ ही नहीं है। गांवों में डिस्पेंस्रियां चपड़ासियों के सहारे चल रही है।जिन महिलाओं को तीन महीने की पगार मिलतीहैउन्हें सिराज से सिरमौर बदला जा रहा है। घरेलू हिंसा आंगनवाड़ी काय्रकर्ताओं के सुपुर्द कर दी है। इस महिला विरोधी सरकार को बख्शा नहीं जाएगा। अगर फैक्टरियों में नौकरीलेनी हो तो विधायकों और सीपीएस की सिफारिश की जरूरत है।
सीटू के महासचिव कशमीर सिंह ने वीरभद्र सिंह और धूमल को प्रदेश की आम जनता नजर नहीं आती। धूमल कारपोरेट घरानों को और पुत्र मोह में ही पड़े रहे। उन्होंने जेपी संस्थान को 6 हजार बीघा तो पुत्र अनुराग के लिए 450 बीघा जमीन दे दी।
जबकि वीरभद्र सरकार को चिंता एमएलए और मंत्रियों की है।भाजपा व कांग्रेस ने विधानसभा में पांच मिनट में पांच प्रस्ताव पास कर अपने लिए लाख रुपए से ज्यादा की तनख्वाह का इंतजाम कर दिया। अंडरटेबल की कमाई अलग से है।
उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश में भाजपा कांग्रेस का फ्रैंडली मैच चला हुआ है। इसे चलने नहीं दिया जाएगा।वीरभद्र और बाली आढ़तियों और ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने में लगे है। जनता को कुछ नहीं मिल रहा है।माकपा के राज्य सचिव राकेश सिघा ने कहा कि इस सरकार को 2014 में सबक सिखाया जाएगा।
(0)