शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक रति राम वर्मा की पुत्री ममता वर्मा को दूरदर्शन समाचार यानी डीडी न्‍यूज का महानिदेशक नियुक्‍त किया गया है।

ममता वर्मा भारतीय सूचना सेवा की 1994 बैच की अधिकारी है। उन्‍होंने शिमला के लोरेटो कांवेंट एवं सैंट बीड़स कालेज से शिक्षा हासिल की और बाद में भारतीय सूचना सेवा में शामिल हो गई।

ममता वर्मा अब तक केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव का कार्यभार संभाल रही थी।

 

याद रहे ममता वर्मा की बड़ी बहन तिलोतमा वर्मा में उतरप्रदेश काडर की आइपीएस अफसर थी । वह उतरप्रदेश में पुलिस महानिदेशक ट्रैंनिग के पद से सेवानिवृत हो चु‍की है।

 

ममता वर्मा के भाई राकेश वर्मा ठियोग विधानसभा हलके से विधायक रह थे।

भाजपा विधायक बलबीर वर्मा ने ममता वर्मा के डीजी दूरदर्शन समाचार बनने पर उन्‍हें बधाई भेजी है व कहा है कि इससे हिमाचल का नाम रोशन हुआ है।