शिमला।प्रदेश कांग्रेस ने जयराम सरकार के तीन साल पूरे ​हाेने के माैके पर 27 दिसंबर काे काले ​िदवस के रूप में मनाने का एलान ​िकया ​है। राजधानी में अायाे​िजत संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ​िसं​ह राठाैर अाैर नेता प्र​ितपक्ष मुकेश्ा अ​िग्न​हाेत्री ने क​हा ​िक जयराम सरकार को प्रदेश सरकार के 3 साल पूरे हो रहे हैं।इस माैके पर कांग्रेस 27 दिसम्बर को काले दिवस के रूप में मनाएगी व काला मास्क,काला झंडे लेकर जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन​िकए जाएंगे।।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने क​हा ​िक तीन साल का ये कार्यकाल प्रदेश की जनता पर भारी पड़ा है ऐसे में जश्न पर करोड़ों रुपया खर्च होगा। जश्न जैसा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। लोग भाजपा की नीतियों से तंग आ गए हैं और चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा जिन वायदों के साथ सता में आई थी वे वायदे महज चुनावी जुमले साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले डूबा दिया है। कर्जे से प्रदेश के विकास की जगह मंत्रियो के एेश्ााे आराम पर खर्च किया जा रहा है। सरकार ने बस ​िकराए में 50 फीसद बढ़ाेतरी कर लोगों को अाम जनता काे लूटने का काम ​िकया ​है। कोरोना के समय में आपदा को अवसर में बदल कर घोटालों को अंजाम दिया। भाजपा के सरकार में फर्जी डिग्रियां बांटी जा रही है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है जिससे अपराध बढ़ा है। छोटी बच्चियों से दुष्कमर् हो रहे हैं। गुड़िया रेप मामले को भाजपा ने राजनीतिक लाभ उठाया लेकिन सता में अाने पर गुड़िया के परिवार को आज भी इंसाफ की दरकार है।

नेता प्र​​ितपक्ष् मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल सुशासन और विकास के नहीं बल्कि कुशासन,व​िश्वसघ्ाात और बर्बादी के हैं। सरकार की नाकामी की वजह से कोरोना काल में 2 हजार मौतें हो गईए लेकिन सरकार सवेंदनहीन है जो जश्न मनाने की तैयारी कर रही है।
जयराम के पास तीन साल में तीन उपलब्धियां नहीं है। देव भूमि में पहली बार सरकार के समय में एक हजार लोगों ने आत्म हत्या की हैं। इन्हें जश्न नहीं मातम मनाना चाहिए। तीन साल झूठ अाैर लूट के हैं हर तरह का माफिया पल रहा है।

अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार जनता पर बोझ बन गई है। सभी योजनाओं का दिवाला निकाल दिया है। राशन, बिजली, पानी महंगा कर दिया है। सीमेंट, गैस के दाम आसमान छू रहे है।
डबल इंजन की सरकार में कर्जा लेकर घी पिया जा रहा है। पहली सरकार हैं जिसने तुगलकी फरमान जारी कर पैदल चलने वालों के चालान किए ।
अ​िग्न​हाेत्री ने कहा कि जयराम मजबूरी में मुख्यमंत्री बने ​​थे अब पूरा प्रदेश मजबूर बन कर रह गया है। पंचायत के चुनाव में रोस्टर की भाजपा की सरकार ने धज्जियां उड़ा दी है। सरकार फर्जी शिलान्यास कर रही है सरकार कागजों पर ही विकास कर रही है