िशमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती के अवसर पर आज ऐतिहासिक रिज पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।जय राम ठाकुर ने कहा कि आज रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भारत माता के सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि है। 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 18 फुट प्रतिमा इस महान राजनीतिज्ञ के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्यार और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मूल्य आधारित राजनीति में विश्वास करते थे और उनकी सादगी, मानवता और उदारता के लिए हमेशा सम्मान के साथ याद किए जाएंगे।
वाजपेयी की जयंती का भाजपा हर साल सुशासन िदवस के ताैर पर मनाती है।
इस माैके पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की अाेर से गेयटी थियेटर में आयोजित अटल स्मृति समारोह में मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनीतिज्ञ और महान व्यक्तित्व के स्वामी थे जो अपनी सिद्धांतवादी राजनीति के कारण राष्ट्रीय स्तर के पसंदीदा राजनेता बनकर उभरे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ख्याति प्राप्त दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने नेतृत्व के उच्चतम मूल्य स्थापित किए और भविष्य में भी देश के विकास के लिए उनके योगदान को याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक उत्कृष्ट वक्ता थे जिनमें श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देने क्षमता थी। संसद में तनावपूर्ण क्षणों के दौरान भी अटल बिहारी वाजपेयी सहजता से माहौल को तनावमुक्त कर लेते थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि एक दशक से अधिक समय तक सक्रिय राजनीति से दूर होने के बावजूद उनकी मृत्यु के समय लाखों युवाओं ने उनकी अन्तिम यात्रा में भाग लिया जो देशवासियों के जीवन में उनके प्रभाव को दर्शता है। वाजपेयी के लिए देश सर्वप्रथम था और इसलिए देशवासियों द्वारा सच्चे राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने 1998 और 2004 के मध्य छह सालाें के लिए प्रधानमंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी को वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारतीय अध्याय का पुनरूत्थानकरने का श्रेय प्राप्त है। उन्हीं के दृढ़ संकल्प के फलस्वरूप भारत परमाणु शक्ति बन सका। उनके दूरदर्शी कार्यक्रम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के परिणामस्वरूप ग्रामीण सड़क संपर्क की गति में वृद्धि हुई और प्रदेश की लगभग सभी पंचायतें सड़कों से जुड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष लगाव थाए जिसे वह अपना दूसरा घर भी कहते थे।अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अटल बिहारी वाजपेयी कभी भी हिमाचल आकर यहां कुछ दिन व्यतीत करने का अवसर नहीं छोड़ते थे। वे मनाली के निकट प्रीणी स्थित अपने घर में समय बिताकर यहां के हरित वातावरण और गांवों के लोगों से मिलकर उनकी मांगों को सुनते और कविता पाठन करते थे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की शिमला इकाई द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
(3)