शिमला। भाजपा आलाकमान की ओर से बीती रात जारी की प्रत्‍याशियों  की सूची में मडी लोकसभा सीट पर कोई प्रत्‍याशी खड़ा न करने के बीच आज प्रदेश में हिमाचल लोकहित पार्टी  के अध्‍यक्ष महेश्‍वर सिंह ने पार्टी के उपाध्‍यक्ष  व रोहड़ू  से भाजपा के पूर्व विधायक  खुशी राम बालनाटहा  को पार्टी  विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है।

 महेश्‍वर  सिंह  ने बालनाटहा  पर इल्‍जाम लगाए है कि वो  पार्टी  में गुप्‍त व समानांतर बैठक  करते रहे है और पार्टी  के जिम्‍मे दार  नेताओं को भाजपा में शामिल करने के लिए उकसाते रहे है। महेश्‍वर  सिंह ने कहा कि वो पार्टी को भीतर  से खोखला  कर रहे है और अनुशासनहीनता की सारी सीमाएं लांघ चुके है।उन्‍होंने  कहा कि उन्‍होंने 13 मार्च को भी गुप्‍त बैठकें की।

इस तरह की गतिविधियां चूंकिपार्टी के लिए घातक है इसलिए इन्‍हें अब  बर्दाश्‍त  नहीं किया जा सकता। इसलिए उन्‍हें पार्टी  की सभी जिम्‍मेदारियों से भारमुक्‍त  किया जाता है। खुशीराम बालनाटहा  व महेश्‍वर  सिंह भाजपा  के वरिष्‍ठ नेता व कांगड़ा से भाजपा प्रत्‍यायशी शांता कुमार के करीबी  रहे है।

 

हॉलीलॉज नाटी  डालने  नहीं जा सकता

हिलोपा के उपाध्‍यक्ष पद से हटाए गए खुशीराम बरलनाटहा ने कहा कि वह  मुख्‍यमंत्री  वीरभद्रसिंह के आवास हॉलीलॉज  में महेश्‍वर सिंह के साथ नाचने  नहीं जा सके। अगर ये इसका नतीजा है तो वह हॉली लॉज नाचने कभी नहीं जाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि उन पर लगाए इल्‍जामों  का वो समय पर जवाब देंगे। पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्‍होंने क्‍या क्‍या किया है ये पार्टी  के सारे लोग जानते है।

खुशी राम बालनाटहा  ने विधानसभा  के  2009-10 के रोहड़ू के उपचुनाव  में कांग्रेस पार्टी  प्रत्‍याशी को हराया  था। ये सीट मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह  के सांसद  बनने  की वजह से खाली  हुई थी।

 

महेश्‍वर को मंडी से भाजपा प्रत्‍याशी बनाने की क्‍यास

भाजपा की ओर से मंडी लोकसभा सीट से  महेश्‍वर  सिंह को प्रत्‍याशी  बनाए जाने के क्‍यास लगने शुरू  हो गए है। मंडी से भाजपा विधायक जयराम ठाकुर के बाद विधायक गोबिंद ठाकुर  ने भी  लोकसभा  चुनाव लड़ने से मना कर दियाहै। भाजपा ने ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर व गोबिंद राम के नाम आगे किए थे। साथ ही महेश्‍वर सिंह को राजी करने के लिए भी प्रयास जारी है।

पार्टी  सूत्रों के मुताबिक उपाध्‍यक्ष खुशीराम बालनाटहा, महेंद्र सोफ्त  व मीडिया प्रभारी  टिक्‍कू ठाकुर  पार्टी  का विलय भाजपा में करने की खिलाफत  करते रहे है। लेकिन दूलो राम कर्म देव धर्माणी सरीखे नेता भाजपा में शामिल हो गए। सूत्रों के मुताबिक पूर्व भाजपा  विधायक नवीन धीमान,चेतराम नेगी व श्‍यामा शर्मा कभी  भी भाजपा में शामिल  हो सकते  है।ऐसे में महेश्‍वर सिंह की घर वापसी कभी भी हो सकतीहै।