शिमला। अपने 83 वें जन्‍मदिन पर मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मोदी सरकार की जांच एजेंसियों सीबीआई और इडी पर हमला बोला है। उन्‍होंने  कहा कि वो किसी भी जांच से नहीं डरते है।मोदी की ये जांच एजेंसियों उनकी छवि धूमिल करने के लिएजान बूझकर  जांच कर रही है।इस बीच दिलचस्‍प  ये रहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह को जन्‍मदिन पर ट्विट के जरिए बधाई दी। 

गौरतलब हो कि भ्रष्‍टाचार  के वीबीएस रिश्‍वत कांड व आय से अधिक मामले में मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी बीवी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह,प्रदेश युवा कांग्रेस  के अध्‍यक्ष व मुख्‍यमंत्री के पुत्र  व विक्रमादित्‍य सिंह व मुख्‍यमंत्री की बेटी अपराजिता सिंह  से मोदी की सीबीआई ने हाल ही में पूछताछ की है।विक्रमादित्‍य व अपराजिता सिंह को बाकायदा अदालत जाकर ये गुहार लगानी पड़ी की सीबीआई उन्‍हें अरेस्‍ट न करे। ऐसे में जन्‍मदिन के मौके पर भी उन्‍होंने मोदी सरकार की जांच एजेंसियों पर हमला बोला।उन्‍होंने  कहा कि आखिर में जीत सच्‍चाई की होगी।

ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का ये ट्विट दिलचस्‍प हो गया है।

वीरभद्र सिंह के 83वें जन्म दिवस पर उनके निजी निवास ‘हाॅली लाॅज’ में जश्‍न का  माहौल रहा और अफसरों,चुनिंदा पत्रकारों से लेकर मंत्रियों और उनकेे समर्थक कांग्रेसियों ने जमकर हाजिरी लगाई। यही नहीं रोहड़ू से तो ढोल नगाढ़ों  के साथ लोग आए हुए थे।
प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सेना एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हॉली लाज में हाजिरी भरी।

वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर संजौली में रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया तो राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने इन्दिरा गांधी चिकित्सालय में सीएम के जन्‍मदिन पर भंडारे  का आयोजन किया।हरीश जनारथा  2017 विधानसभा चुनावों  में शिमला से कांग्रेस पार्टी का टिकट  हथियाने की जुगत में हैं।

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उनका किसी से व्यक्तिगत मतभेद विरोध नहीं हैं।

कांग्रेस पार्टी में उनके उत्तराधिकारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौड़ में जो भी शामिल होगा वह अपनी योग्यता के आधार पर आगे आएगा। उन्होंने कहा कि अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्हें किसी भी बात का पश्चाताप नहीं है और वह प्रत्येक दिन एक नई शुरूआत और नए जोश के साथ आरम्भ करते हैं।

इस मौके पर वीरभद्र सिंह ने स्‍टोक्‍स व प्रतिभा संग ठुमके लगाए तो जम्‍मू कश्‍मीर के एक नामी  आर्टिस्‍ट ने हॉली लॉज की तस्‍वीर उन्‍हेंं भेंट की।एक पुस्‍तक का भी विमोचन किया गया।

मुख्‍यमंत्री वीरभद्र  सिंह के 83वें जन्‍मदिन के जश्‍न के मौके की चंद तस्‍वीरें-:

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????