शिमला। राजधानी शिमला में इंडियाज टेलेंट धमाल द परफेक्‍ट मेकअप एंड मॉडलिंग कंटेस्‍ट शाे के लिए दिल्‍ली के  गुलशन रिच लुक्‍स जी टी प्रोडक्‍शन हाउस की ओर से 25 जून शनिवार व 26 जून रविवार को आॅॅडिशन लिया जाएगा।

जीटी प्रोडक्‍शन की ओर से यहांं पहुंची कलाकाार नीना अरविंद ने कहा है कि ये शो दिल्‍ली में शूट किया जाएगा  व शो के क्‍वार्टर व सेमी फाइनल को बाद में टीवी पर भी दिखाया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि ऑडिशन सिंगिंग,डांसिंंग,मॉडलिंग,एक्टिंग और मेकअप आदि विधाओं के लिए लिया जाएगा। सौ रुपए एंट्री फीस वाले इस ऑडिशन  के दो चरण होंगे। 25 जून शनिवार को बिना कैमरे के ऑडिशन होंगे व कोई भी अपने हुनर को दिख सकता है।जो बेहतर प्रदर्शन करेगा दूसरे दिन उनके हुनर को कैमरे से शूट किया जाएगा।

नीना अरविंद मूल रूप से शिमला से ही है लेकिन इन दिनों वो गुड़गांव में सत्‍यपॉल फैशन हाउस में जीएम है।

उन्‍होंने प्रदेश के हुनरमंद युवाओं व युवतियों  के अलावा कलाकारों से आहवान किया कि वो इस ऑडिशन में बढ़ चढ कर भाग लें।

ऑडिशन के दौरान प्रदेश की सबसे छोटी उम्र में बीडीसी की चैयरमैन बनी व कोरियोग्राफर प्रज्‍जवला बुस्‍टा,गायक सोनू अली,नीना अरविंद और सुपर मॉडल सन्‍नी चौहान जजों की भूमिका में रहेंंगे।

इस टेलेंट शों के फाइनल की जज डांस गुरु मास्‍टर सरोज खान, बॉलीवुड गायक शंकर साहनी और पूर्व मिसेज वर्ल्‍ड अदिति गोवित्रकर होंगी।

आडिशन का  आयोजन  शिमला की इवेंट कंपनी अनोखे इवेंट्स की ओर से कराया जा रहा  है। अनोखे इंवेट्स के फाउंडर रमन नागपाल ने कहा कि इस तरह का इवेंट वो पहली बार कर रहें  है। आडिशन स्‍कैंडल प्‍वाइंट के नीचे तिब्बितयन मार्केट के समीप ए-ला- कार्ट   में आयोजित किया जाएगा।  इस इवेंट  में उनका साथ दे रही है अनोखे इवेंट की को- फाउंडर ऋिद्धि चौहान और भाविका। ऋिद्धि चौहान ने  कंप्‍यूटर साइंस में बी.टेक किया है उन्‍होंने  कहा  कि  उनका मन इवेंट मैनेजमेंट में लग रहा है।भाविका ने दिल्‍ली से कारपोरेट कम्‍यूनिकेशन  में  पीजी किया है।नागपाल,चौहान व भाविका तीनों  ही हिमाचल से हैं जबकि नीना अरविंद वरिष्‍ठ पत्रकार रहे पी एन शर्मा की  बेटी  है।

उन्‍होंने सोशल थीम पर बनी लघु फिल्‍मों में एक्टिंग की है।