शिमला। हिमाचल प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी एस राय के ब्रैन हेमरेज का चंडीगढ़ के पीजीआई में आपरेशन कर लिया गया है।उनका स्‍कल खोलना पड़ा । आपरेशन के बाद उनकी ब्‍लीडिंग रुक गई है।

चीफ सेक्रेटरी का सुबह चार बजे के करीब आपरेशन किया गया।हालांकि वो दोपहर तक होश में नहीं आए थे। डॉक्‍टरों के मुताबिक होश में आने बाद उनकी हालात का सही जायजा लग सकेगा।

मुख्‍य सचिव एस राय को ब्रैन हेमरेज हो जाने के कारण उन्‍हें  बीते रोज पीजीआई रेफर किया गया है। उन्‍हें वीरवार  को सचिवालय में कुछ ब्‍लीडिंग हुई तो उन्‍हें इंदिरा गांधी मेडिकल अस्‍पताल में ले जाया गया। जहां से उन्‍हें पीजीआई रेफर कर दिया है।

पहले उन्‍हें हैलीकॉप्‍टर से ले जाने की कोशिश की लेकिन खराब मौसम की वजह से हैलीकॉप्‍टर ने उड़ान नहीं भरी ।उन्‍हें हैलीकाप्‍टर में चढ़ा भी दिया था।

इसके बाद  उन्‍हें वाया रोड़ पीजीआई ले जाया गया है। उनके साथ प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्‍ता भी पीजीआई गए ।1978 बैच के आईएएस अफसर एस राय धूमल सरकार में प्रदेश के मुख्‍य सचिव बने थे और वो 2015में सेवानिवृत होंगे।