शिमला। मुख्‍यमंत्री सुुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने बजट में एक नई योजना‘‘मुख्य मन्त्री सुख-शिक्षा योजना’’ शुरू करने का एलान किया  हैं जिसके तहत प्रदेश में ऐसी सभी विधवाओं के 27 सालतक की आयु वाले बच्चों की शिक्षा पर होने वाला व्यय को प्रदेश सरकार वहन करेगी।

इसके अलावा विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा और अक्षम माता-पिता के सभी पात्र बच्चों के  बैंक खाते में साल की आयु तक 1 हज़ार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

 

बजट में नई योजना‘‘मुख्य मन्त्री सुख आरोग्य योजना’’ आरम्भ शूरू करने का एलान किया गया हैं।इसके तहत प्रदेश में 70 साल से अधिकआयु के सभी ऐसे वृद्धों, जोकिआयकर न दे रहे हों, को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाएगी । मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने अपने बजट भाषण में मनरेगा दिहाड़ी में 60 रुपये की बढ़ौतरी की घोषणा कर दी दी हैं। इसके अलावा मनरेगा कामगारों को मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

मुख्य मन्त्री विधवा एवम् एकलनारीआवास योजना’ के तहत ऐसे  सभी लाभार्थियों को गृहनिर्माण के लिए दी जार  हीडेढ़ लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने का  एलान किया गया हैं। ।

 सुक्‍खू ने  बजट भाषण में कहा कि कर्मचारियोंऔर पेंशनर्ज़ के वेतन व पेंशन से सम्बन्धित एरियर्ज़ का भुगतान चरणबद्ध ढंग से 1 मार्च, 2024 से शुरू कर दिया जाएगा।

    1 जनवरी, 2016 से 31 दिसम्बर, 2021 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों के सेवानिवृति बाद से सम्बन्धित एरियर्ज़ का भुगतान चरणबद्ध ढंग से 1 मार्च, 2024 से शुरू कर दिया जाएगा।

        बजट भाषण में 1 अप्रैल, 2024 से 4 फीसद की दर से मँहगाई भते की  किश्‍त जारी करने का एलान किया गया।1 अप्रैल, 2024 के बाद प्रदेश के कर्मचारी अपने सेवाकाल में कम से कम दोबार स्ज्ब् की सुविधा।

दिहाड़ीदारों को 25 रुपये बढ़ौतरी के साथ 400 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी।आउटसोर्स कर्मियों को अब न्यूनतम 12,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।