शिमला। कोटखाई में दसवीं की छात्रा से हुए गैंग रेप और जघन्‍य मर्डर के मामले में पुलिस मुख्‍यालय की ओर से गठित की गई एसआईटी के दूसरे ही दिन पुलिस ने चार युवाओं को हिरासत में लिया हैं।

ये दावा खुद मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के ट्विटर हैंडल पर किया गया हैं। मुख्‍यमंत्री ने ट्विट किया हैं कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। उनसे पूछताछ की जा रही हैं। जांच जारी हैं। सीएम के ट्विटर हैंडल पर इन युवाओं की तस्‍वीरें भी चस्‍पाई गईं थी, जिन्‍हें बाद में हटा दिया गया।

ये रहा सीएम का टवीट-:

मैं लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि कोटखाई नाबालिग रेप केस में चार संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है |

 

 

उधर,सोशल मीडिया पर पुलिस के अधिकारिक खुलासे के बगैर तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कह रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक कोटखाई  के थाना की इस छात्रा को 4 जुलाई को अगवा कर लिया था व इसके साथ गैंग रेप किया गया और बड़ी बेहरमी से मर्डर करने के लाश को स्‍कूल के समीप की नग्‍नावस्‍था में फेंक दिया गया था।जिस्‍म से एक टांग बुरी तरह से फ्रैक्‍चर की हुई थी ।लाश 6 जुलाई को मिली। तब से लेकर कातिल व बलात्‍कारी सरेआम बैखौफ घूम रहे थे। सोशल मीडिया में बीते रोज दोपहर से ही तरह-तरह के खुलासे हो रहे थे जिनको लेकर न तो पुलिस ने कुछ खुलासा किया और न ही सोशल मीडिया रुका।

बहरहाल जिन चार युवाओं को हिरासत में लेने का मुख्‍यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर खुलासा हुआ हैं ,वो मडोग, छैला व हिलाइला गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लेकिन जब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो जाता तब कुछ भी कहना मुश्किल हैं।

गैंगरेप व मर्डर के इस मामले को लेकर केबिनेट मंत्री  जी एस बाली ने भी मुख्‍यंत्री वीरभद्र सिंह को चिटठी लिखी थी।

इस खबर पर अपडेट करने के लिए क्लिक करते रहें-: reporterseye@gmail.com