शिमला। पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज हालीलाज पहुंचे व पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह और पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों पिता – पुत्र ने प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्‍य से पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभ्‍ज्ञद्र सिंह के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की । इस दौरान इनके साथ पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि भी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि धूमल व अनुराग ठाकुर वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हालीलाज नहीं गए थे।
याद रहे 15 सितंबर को वीरभद्र सिंह की ओर से धूमल -अनुराग व अन्‍य पर किए गए मानहानि के मुकदमें को वापस लेने के लिए उच्‍च न्‍यायालय में दोनों पक्षों की ओर से अर्जी दाखिल की गई थी। इस अर्जी को उच्‍ न्‍यायालय के न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने मंजूर कर लिया था।

वीरभद्र सिंह ने2013 में निचली अदालत में धूमल , उनके पुत्रों व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर मानहानि का दावा किया था । इन सबने वीरभद्र सिंह पर स्‍कूटरों पर सेब ढोने जैसे इल्‍जाम लगाए थे। निचली अदालत ने इस मामले में धूमल व अन्‍यों के खिलाफ सम्‍मन जारी किए थे। धूमल च अन्‍यों ने इन सम्‍मनों के खिलाफ उच्‍च न्‍यायालय में चुनौती दे रखी थी। यह मामला कई सालों से लटका हुआ था। जब 2014 में अरुण जेटली केंद्र में मंत्री बने तो वीरभद्र सिंह ने उन्‍हें नाम प्रतिवादियों की सूचची से हटा दिया था। धूमल व अन्‍यों ने निचली अदालत की ओर से इस मानहानि के मामले में सम्‍मन जारी करने पर उच्‍च न्‍यायालय में दलील दी थी कि जब मुख्‍य प्रतिवादी का नाम ही हटठा लिया गया है तो फिर उन्‍हें सममन भेजने का औचित्‍य कोई नहीं है।
धूमल व अनुराग के हालीलाज पहुंचने व संवेदना व्‍यक्‍त करने को लेकर विक्रमादित्‍य सिंह ने खुद अपने फेसबुक पन्‍ने पर जानकारी साझा की है और तस्‍वीरें भी डाली हैं।