शिमला। आगामी उपचुनावों की तिथियों की घोषणा होने से पहले जयराम सरकार ने आज प्रदेश सरकार को मंहगाई भते में छह फीसद बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। सरकार ने महंगाई भते में छह फीसद की बढ़ोतरी करते हुए इसे 153 फीसद से 159 फीसद तक बढ़ा दिया है। इस भते की अदायगी एक जुलाई 2021 से की जाएगी।

इस बावत अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव वित प्रबोध सक्‍सेना ने आज अधिसूचना जारी कर दी। उन्‍होंने कहा कि महंगाई भते को सितंबर महीने से नगद रूप में अदा किया जाएग जो प्रदेश के तमाम कर्मचारियों को अक्‍तूबर महीने में मिलने वाले वेतन में मिल जाएगा। इसके अलावा एक जुलाई से 31 अगस्‍त तक के एरियर को सिंतबर महीने के वेतन के साथ उनके भविष्‍य निधि खाते में जमा करा दिया जाएगा व एक अक्‍तूबर से ब्‍याज मिलना शुरू हो जाएगा।

जो कर्मचारी सेवानिवृत हो गए है और जिनका भविष्‍य निधि का खाता बंद हो गया है उनके मंहगाई भते को उनकी अक्‍तूबर महीने में मिलने वाली पैंशन के साथ नगद रुप में अदा किया जाएगा।

सक्‍सेना ने कहा के न्‍यायिक अधिकारियों और विवि के शिक्षकों व गैर शिक्षकों के मामले में भी यह आदेश लागू होंगे।