शिमला। अक्षय तृतीया पर राजधानी शिमला के धानिया ज्वैलर्स ने अपने ग्राहकों को बड़ा ऑफर देने का एलान किया है। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने को बेहद शुभ माना जाता है।
ऐसे मे धानिया ज्वैलर्स ने ग्राहकों को ऑफर दिया है कि अगर वो अक्षय तृतीया के दिन सोने व चांदी के आभूषणों का आर्डर देते है तो ऐसे ग्राहकों को बनवाई पर यानी आभूषणों की मेकिंग जिसे making charges भी कहते है, में 50 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। ये ऑफर केवल अक्षय तृतीया के दिन यानी 19 अप्रैल के लिए ही है।
धानिया ज्वैलर्स के मालिक विनोद धानिया ने कहा कि अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर ग्राहकों की जेबों को ध्यान में रखते हुए पांच ग्राम तक के सोने व चांदी के सिक्के भी उपलब्ध है। ये सबसे कम वजन में है। इसके अलावा ये सिक्के सौ ग्राम वजन तक मौजूद है।
याद रहे पिछले कुछ सालों से अक्षय तृतीया, धनतेरस, दीपावली जैसे पावन पर्वों पर चांदी व सोने के सिक्कों को खरीदने का चलन बढ़ा है। बीते दिनों हनुमान जयंती पर एमएमटीसी कंपनी ने हनुमान के चित्रों वाले सोने के सिक्के बाजार में उतारे थे।जो बेहद खूबसूरत हैं।
अक्षय तृतीया के पावन पर्व के मौके के लिए भी एमएमटीसी,ऑग्मेंट जैसी नामी कंपनियों ने गणेश व मां लक्ष्मी के सोने व चांदी के सिक्के बाजार में उतारे है।इसके अलावा सिककों पर कल्पतरू भी उकेरा गया है। गणेश ,मां लक्ष्मी की तरह ही कल्पतरू उकेरे सोने व चांदी के सिक्के घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है व इसका चलन भी बढ़ा है।
इसी तरह एसीपीसी कंपनी ने पांच ग्राम से लेकर सौ ग्राम तक के चांदी के सिक्के बाजार में उतारे है। इन्हें कम आमदनी वाले ग्राहक भी खरीद सकते हैं।
याद रहे अक्षय तृतीया के दिन सभी लोगों का रूझान रहता है कि कम-ज़्यादा सोना या चांदी खरीद लिया जाए। ऐसी मान्यताएं है कि इस दिन सोना व चांदी खरीदेने से घर में समृद्धि बनी रहती है।
धानिया ने कहा कि इसी तरह सोने -चांदी के हिमाचल के पारंपरिक आभूषण जैसे बरागर,गोखरू,गऊ के अलावा चांदी के पैंडल भी उनके पास मौजूद है।
advt
(7)








