शिमला। सुक्‍खविंद्र सिंह सुक्‍खू सरकार में डिप्‍टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस आलाकमान ने अहम जिम्‍मेदारी दी हैं। उन्‍हें आगामी दिनों में जालंधर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव का प्रभारी नियुक्‍त किया हैं। आलाकमान की ओर से पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस बावत पंजाब के पार्टी अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा को चिटठी लिख कर कहा कि पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने  अग्निहोत्री को इन उप चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्‍त करने को मंजूरी दे दी हैं ।यह नियुक्ति तुरंत प्रभार से लागू हो गई हैं।

 

याद रहे कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा जब पंजाब पहुंची तो जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का यात्रा के दौरान दिल का दौरा पडने से निधन हो गया था । इसे बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब उप चुनावों में कांग्रेस के समक्ष इस सीट को अपने पास रखने की चुनौती हैं।

पंजाब में कांग्रेस के समक्ष आम आदमी पार्टी और अकाली दल दोनों से ही चुनौती मिल रही हैं। पंजाब के मुख्‍यमंत्री व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस सीट पर आप प्रत्‍याशी को जिताने का पूरा प्रयास करेंगे जबकि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने इस सीट पर कब्‍जा करने के लिए मुहिम छेड दी हैं। ऐसे में मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष यहां पर कांग्रेस के लिए  जीत की रणनीति बनाने की चुनौती होगी। वैसे भी पजाब में कांग्रेस की स्थिति अच्‍छी नहीं हैं व पार्टी कई गुटों में बंटी हुई हैं।

अगर मुकेश अग्निहोत्री इस सीट को कांग्रेस कीझोली में डालने में कामयाब हो गए तो निश्चिति तौर उनका कद बढ जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने इस जिम्‍मेदारी के लिए आलाकमान का आभार जताया हैं।