शिमला।उप मुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा को सीधी –सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों की विधायकी पर आंच पहुंचाई तो कांग्रेस भाजपा के विधायकों को भी साथ  ले जाएगी। याद रहे इससे पहले स्‍पीकर कुलदीप सिंह पठानिया भी इसी तरह की हुंकार भर चुके है।

राजधानी में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में उप मुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने मुख्‍य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को चुनौती दी। वो सरकार को गिराना चाहती थी। अब वो इनकी विधायकी समाप्‍त करने की मुहिम छेड़े हुई है।

उन्‍होंने कहा कि वो प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने का सपना छोड़ दे। प्रदेश भाजपा व उसके आकाओं को जितनी कोशिश करनी थी वो कर चुके हैं अगर उन्‍होंने अब दोबारा कोशिश की तो कांग्रेस के विधायकों का आंकड़ा 40 से 45 तक पहुंच जाएगा। उन्‍होंने का भाजपा केंद्र से मिलकर किसी भी तरह सरकार को गिराने का मंसूबा पाले हुए है।भाजपा पिछले दो सालों में सरकार को किसी भी तरह से अस्थिर करने में लगी हुई है। लेकिन भाजपा का आपरेशन लोटा विफल हो चुका है।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा से कांग्रेस के नेताओं को गाली देने के लिए अब प्रदेश के बाहर के नेताओं को बुला रही है।

 

अग्निहोत्री ने प्रदेश भाजपा और हिमाचल से भाजपा के सातों सांसदों पर संगीन इल्‍जाम लगाया कि वो दिल्‍ली में जाकर प्रदेश को आने वाली आर्थिक मदद को रोकने के काम जुटे रहते है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर प्रदेश की कांगेस की सरकार का गला घोटने की जितनी मर्जी कोशिश कर लें,ये सरकार पूरे पांच साल का कार्याकाल पूरा करेगी।

उप मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार दिल्‍ली जाकर हिमाचल के हितों के खिलाफ केंद्र सरकार के समक्ष पैरवी करते है। लेकिन अब कांग्रेस प्रदेश भर में इनकी पोल खोल अभियान छेड़ेंगी।भाजपा प्रदेश को प्रदेश के भीतर ही नहीं दूसरे राज्‍यों में जाकर भी बदनाम करने की मुहिम चलाए हुए है।

अभी तक ये सुना था कि अमेरिका जैसे ताकतवर देश दूसरे देशों पर प्रतिबंध लगाते रहे है लेकिन यहां तो केंद्र सरकार हिमाचल सरकार पर ही आर्थिक मदद देने में प्रतिबंध लगा रही है। ये पहली बार हुआ है और इस काम प्रदेश के भाजपाई केंद्र के साथ है।

उप मुख्‍यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आहवान किया कि वो भाजपाइयों के बहकावे में न आए । उन्‍होंने कहा कि मूल भाजपा और कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं की कांग्रेस भाजपा में तनातनी चली हुई है।