शिमला। राज्‍य सभा चुनावों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्‍याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ पार्टी जाकर भाजपा के अधिकृत प्रत्‍याशी हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान  करने वाले हमीरपुर के दो कांग्रेस विधायकों के खिलाफ जिला कांग्रेस समिति हमीरपुर ने कांग्रेस आलाकमान से कार्रवाई करने की मांग की हैं।

जिला कांग्रेस समिति के अध्‍यक्ष सुमन भारती ने reporterseye.comसे कहा कि जिला कांग्रेस ने बीते रोज ही प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह और राष्‍ट्रीय कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिख कर भेज दिया था कि अगर इन विधायकों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया है तो इनके खिलाफ जो भी कार्यवाही करनी है वह अमल में जाई।

भारती ने कहा कि जिला कांग्रेस ने आलाकमान को कोई भी कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान जो भी  फैसला इन दोनों विधायकों की कारगुजारियों की बावत लेगा। जिला कांग्रेस समिति को वह मान्‍य होगा।

अपनी पार्टी के और मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू के खिलाफ भाजपा के पाले में जाकर विद्रोह कर देने वाले बडसर से कांग्रेस विधायक इंदर दत लखनपाल और सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा  दिनों पंचकूला में हैं।इन्‍हें आज विधानसभा स्‍पीकर ने  इन दोनों को बाकी बागी कांग्रेस विधायकों समेत अयोग्‍य ठहरा दिया हैं। उनकी सदस्‍यता रदद कर दी है। अब स्‍थानीय स्‍तर पर राजनीति गर्म हो गई हैं।