शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों आज चार फीसद मंहगाई भते की किश्त जारी कर दी गई हैं। निगम के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार ने कहा कि निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने आज निगम के कर्मचारियों को 4 फीसद डीए जारी करने के आदेश जारी कर दिए।
ये महंगाई किश्त एक जनवरी 2023 से से देय लंबित थी।इससे निगम को 1100 नियमित कर्मचारियों को लाभाविंत होंगे। उन्होंने कहा कि डीए की किश्त अदा करने से निगम के कोष पर डेढ़ करोड़ रुपए व्यय होंगे।
याद रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में प्रदेश के कर्मचारियों को ये डीए की किश्त अदा करने की घोषणा की थी। कर्मचारी लंबे समय से डीए की किश्त और एरियर का भुगतान अदा करने की मांग कर रहे हैं।
(8)