शिमला। 82 वर्षीय मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की दीपावली की रात को करीब एक बजे तबीयत बिगड़ जाने से उन्‍हें तुरंत राज्‍य के सबसे बड़े अस्‍पताल इंदिरा गांधी मेेडिकल अस्‍पताल में ले जाया गया।डाक्‍टरों ने उनकी जांच की व उन्‍हें रात को ही अस्‍पताल में दाखिल कर लिया। अब डॉक्‍टर  उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है।

मुख्‍यमंत्री के प्रेस  सचिव महेश पठानिया के मुताबिक मुख्‍यमंत्री की स्थिति  फिलहाल खतरे से बाहर है व उन्‍हें डाक्‍टरों ने निगरानी में रखा है।

अस्‍पताल की ओर से ये भी दावा कियाा गया है  मुख्‍यमंत्री के सभी टेस्‍ट सामान्‍य पाए गए हैं।

आईजीएमसी के वरिष्‍ठ चिकित्‍सा अधीक्षक  डा. रमेश चंद ने रिपोर्टर्ज आइ डॉट कॉम से कहा कि डाक्‍टर निगह रखे हुए है। फिलहाल शाम तक अस्‍पताल में रखेंगे ।लगेगा कि स्‍िथति नियंत्रण में है तो शाम को छुटटी दी जा सकती है। उन्‍होंने  कहा कि उन्‍हें रात को डेढ बजे अस्‍पताल लाया गया।उन्‍हें खांसी थी।

मुख्‍यमंत्री की तबीयत  की खबर मिलने के बाद कांग्रेसी नेताओं के अलावा प्रदेश के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत ने आईजीएमसी जाकर बीमार मुख्‍यमंत्री का कुशलक्षेम पूछा और डाक्‍टरों से उनकी तबीयत का हाल जाना।

इसके बाद आइपीएच मंत्री विद्या स्‍टोक्‍स ,धनी राम शांडिल ठाकुर सिंह भरमौरी भी अस्‍पताल पहुंचे । इसके अलावा कई सीपीएस व विधायकों ने मुख्‍यमंत्री का हालचाल पूछा।कई निगमों व बोर्डों के अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष भीी आईजीएमसी पहुंच  गए हैं।