शिमला। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर कल दोपहर बाद अंतराष्‍ट्रीय इंदिरा गांधी हवाइअडडे दिल्‍ली से हरियाणा सरकार के एयरक्राफट में चंडीगढ़ को उड़ान भरेंगे व वह तीन बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे व चंडीगढ़ से सवा तीन बजे वह प्रदेश सरकार के हेलीकाप्‍टर में शिमला के अनाडेल हवाईपटटी को उड़ान भरेंगे व तीन बज कर 35 मिनट पर वह अनाडेल पहुंच जाएंगे। मुख्‍यमंत्री के प्रधान निजी सचिव आर एन बत्‍ता के मुताबिकवह कल दो बजे के करीब दिल्‍ ली से चंडीगढ़ को उड़ान भरेंगे।

राजधानी पहुंचने के बाद मुख्‍यमंत्री बैठकों व अन्‍य कार्यक्रमों में भाग लेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं किया गया है। ज्ञात रहे कि बुधवार से प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है। इस बजट सत्र के लिए कई तरह की तैयारियां की जानी थी लेकिन मुख्‍यमंत्री की गैरमौजूदगी की वजह से कई कुछ नहीं हो पाया। कल मंगलवार को ही सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है। इसके अलावा विधायक दल की बैठक भी होनी है। इसके अलावा अधिकारियों से अलग -अलग बैठक भी होती है। लेकिन अब कल मुख्‍यमंत्री किसके साथ कितनी बैठकें कर पाते है यह अब संभवत: कल सुबह ही तय हो पाएगा। बुधवार को तो सुबह बजट सत्र शुरू ही हो जाना है व पहले दिन राज्‍यपाल का अभिभाषण होना हैं।

याद रहे सीने में दर्द उठने के बद मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को दिल्‍ली के एम्‍स में दाखिल हो गए थे । तब से लेकर अब क वहीं पर दाखिल हैं।

सरकार के प्रवकता ने आज कहा कि उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर तमाम चिकित्‍सीय मापदंड ठीक है और उन्‍हें शीध्र ही अस्‍पताल से छुटटी मिलने की संभावना है। लेकिन खबर लिखे जाने तक उन्‍हें अस्‍पताल से छुटटी नहीं मिली थी। प्रवक्‍ता के मुताबिक उन्‍हें देर शाम या कल सुबह छुटटी मिल सकती है व उसके बाद राजधनी लौटआएंगे।