शिमला। सीने में उठे दर्द के बाद नई दिल्‍ली में एम्‍स में दाखिल हुए मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर आज तीसरे दिन भी अस्‍पताल में वरिष्‍ठ डाक्‍टरों की निगरानी में हैं। हालांकि आज उम्‍मीद जताई जा रही थी कि उन्‍हें अस्‍पताल से छुटटी मिल जाएंगी । लेकिन उन्‍हें आज भी अस्‍पताल से छुटटी नहीं दी गई। सरकार की ओर लगातार कहा जा रहा है मुख्‍यमंत्री को एम्‍स में नियमित स्‍वास्‍थ्‍य जांच के लिए दाखिल कराया गया है। बीते रोज भी यही कहा गया था। आज भी आधिकारिक तौर पर यही कहा गया है।

सरकार के प्रवक्‍ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य संबंधी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और वे संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उन्‍हें एक या दो दिनों के भीतर उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

याद रहे कि गुरुवार व शुक्रवार की मध्‍यरात्रि को मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद रात को ही उन्‍हें इंदिरा गांधी मेडिकल अस्‍पताल ले जाया गया था। तमाम तरह के टेस्‍ट कराने के बाद वह रात को ही अपने सरकारी आवास ओक ओवर लौट आएथे।। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह दोबारा आइजीएमसी गए व कई टेस्‍ट लिए गए। उसके बाद उन्‍होंने अपने तमाम तय कार्यक्रमों को ररद कर दिया और दोपहर बाद दिल्‍ली के लिए उड़ान भर दी। शुक्रवार शाम को ही उन्‍हें एम्‍स में दाचिाल कर लिया गया। तब से लेकर वह एम्‍स में ही हैं।

आज कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उनके स्‍टाफ से उनका कुशलक्षेम पूछ और उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना
की। राठौर ने कहा कि उन्‍होंने आज मुख्‍यमंत्री को फोन किया था। उनके स्‍टाफ के कर्मियों ने कहा कि मुख्‍यमंत्री स्‍वस्‍थ है। बीते रोज मुख्‍यमंत्री ने कई लोगों से फोन पर बात भी की थी लेकिन आज उनका फोन बंद जा रहा था।

 

पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अलावा मंत्रिमंडल के तमाम मंत्रियों ने मुख्‍यमंत्री के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।
उधर दूसरी ओर में 23 फरवरी से प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है लेकिन मुख्‍यमंत्री के न होने से बहुत सी तैयारियां सही से नहीं हो रही है। बजट सत्र के शुरू होने के लिए सोमवार व मंगलवार का ही दिन बच्‍चा है। इस बीच सर्वदलीय बैठक भी होनी है और विधयक दल की बैठक भी होनी है जिसमें सदन के भीतर की रणनीति तय की जानी है। अब सबको इंतजार है कि मुख्‍यमंत्री जल्‍द स्‍वस्‍थ होकर राजधाानी लौट आए।
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के कल यानी सोमवार को पालमपुर व सुलह विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम तय थे । अब इन कार्यक्रमों को रदद कर दिया गया है।