अर्की । अर्की भाजपा के सीनियर नेता और भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रहे धर्मपाल अरोड़ा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अरोड़ा अर्की भाजपा में एक जाना माना चेहरा थे। वो पूर्व मंत्री नगीन चंद्र पाल के करीबी समझे जाते थो।
धर्मपाल अरोड़ा अर्की तहसील के कुनिहार के रहने वाले थे व वो ताउम्र भाजपा के साथ जुड़े रहे। अर्की में भाजपा को नगीनचंद्र के साथ घर घरी तक पहुंचाने में उनका बहुत हाथ रहा था। दोनों ही नेता जमीन से जुड़े थे और एक दूसरे से सलाह करने के बाद ही काम करते थे।दिवंगत नेता की भाजपा के अलावा आरएसएस में भी अच्छी पकड़ थी। वो सोलन भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
(0)