शिमला।भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को चेतावनी दे डाली है कि अगर पंचायती राज चुनावों के नतीजों को सत्ता के दम पर हाइजैक करने की जुर्रत की तो पार्टी मुंह तोड़ जवाब देंगी व पार्टी किसी भी हद तक जाएगी।
राजधानी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता व मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बड़ा दावा किया कि नगर निगमों ही नहीं नगर पंचायतों, नगर परिषदों और जिला परिषद में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। चूंकि अब इनके अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के चुनाव होने हैं ऐसे में सरकार अपने प्रभाव व दबाव का इस्तेमाल कर भाजपा समर्थित जीते प्रत्याशियों को अपने खेमे में करने के लिए प्रभाव व दबाव का इस्तेमाल कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा उसका मुंह तोड़ जवाब देंगी।
उनने दावा किया है कि जहां भाजपा के प्रत्याशी नहीं जीते है वहां पर भाजपा के बागी जीते है व जिनके खिलाफ अब तक पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कोई कार्यवाही नहीं हुई है उनसे वार्ता की जाएगी।
याद रहे भाजपा ने धर्मशाला,सोलन और मंडी नगर निगम में प्रचंड जीत हासिल की है जबकि पालमपुर नगर निगम पर सत्ताधारी कांग्रेस ने कब्जा किया है।
रणधीर शर्मा ने इस मौके पर पंचायती राज निकायों में भाजपा के जीते प्रत्याशियों को लेकर आंकड़ें भी जारी किए गौरतलब हो कि ये चुनाव पार्टी चुनाव चिन्हों पर नहीं हुए है ऐसे में रणधीर शर्मा के जीत के ऐसे दावोें की पुष्टि करना संभव नहीं है।
बिलासपुर में खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस
अपने जिला बिलासपुर को लेकर रणधीर शर्मा ने बड़ा दावा किया जिला बिलासपुर में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाकायदा घोषणा की थी लेकिन कांग्रेस का वहां सुपड़ा साफ हो गया और एक भी प्रत्याशी नहीं जीता। याद रहे बिलासपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जगत प्रकाश नडडा का जिला भी है। बताते है कि नडडा की पंचायत में भाजपा को ज्यादा समर्थन नहीं मिला है।
सुक्खू से मांगा इस्तीफा,विस चुनावों की मांग
भाजपा ने नगर निगमों और पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस को मिली हार की जिम्मेदारी सुक्खू के जनविरोधी नीतियों के सिर फोड़ी है। उनने दावा किया कि इन नतीजों से साफ हो गया है कि सुक्खू सरकार प्रदेश की जनता का भरोसा खो चुकी है।ऐसे में सुक्खू को इस्तीफा देकर नए सिरे से विधानसभा चुनाव कराने का रास्ता प्रशस्त करना चाहिए।
पालमपुर नगर निगम हार पर होगा मंथन
ये पूछे जाने पर कि क्या पालमपुर नगर निगम में भाजपा की हार भाजपा की धड़ेबंदी का नतीजा है,भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस हार को लेकर पार्टी के स्तर पर मंथन होगा।
जगत नेगी को बताया दनदनाने वाला मंत्री
भाजपा प्रवक्ता ने सुक्खू सरकार में जिला किन्नौर से मंत्री जगत सिंह नेगी का नाम लिए बगैर कहा कि जिला किन्नौर से एक दनदनाने वाले मंत्री है उनके जिला परिषद कांग्रेस को केवज एक सीट मिली है।है। यही हाल सिरमौर और मुख्यमंत्री के अपने जिला हमीरपुर का भी है।
(40)





