शिमला। सेना प्रमुख  जनरल दिलबर सिंह सुहाग ने आज राजधानी शिमला में आर्मी ट्रेनिंग कमांड का दौरा किया।इस मौके पर उन्‍होंने आर्टट्रैक के सभी अफसरों को मौजूदा व आगे आने वाली सुरक्षा चुनौतियों से अवगत कराया। जनरल सुहाग सुबह अनाडेल ग्रांउड पहुंचे व वहां से आर्मी ट्रेनिंग कमांड पहुंचे।

 

इस मौके पर उन्‍होंने भारतीय सेनााकी उच्‍च परपंराओं को बनाए रखने का आहवान किया।

सेना के लोक संपर्क अधिकारी सेवा मेडल से सम्‍मानित कर्नल राहन आनंद ने कहा कि जनरल सुहाग साल के आखिर में सेवानिवृत होने वाले हैं व ये उनका विदाई दौरा था।

इस मौके उन्‍होंने सेना के अफसरों व फौजियों से मुलाकात की व उनके साथ हाथ मिलाया ।

गौरतलब हो कि जनरल सुहाग के रिटायर होने के बाद मोदी सरकार की ओर से नियुक्‍त किए गए  जनरल विपिन रावत को लेकर कांग्रेस व बाकी विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर सवाल उठाया हैं। कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि  वरिष्‍ठता को दरकिनार किया गया जो कि सेना के मनोबाल के लिए ठीक नहीं हैं।

जनरल सुहाग के समय जम्‍मू कशमीर में सेना ने सर्जिकल स्‍ट्राइक किया था जिस पर सेना की खूब वाहवाही हुई थी मोदी सरकार ने राजनीतिक फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।