[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=OP18zR-mIYM[/embedyt]

 शिमला। गैर सरकारी संस्‍था भ्रष्‍टाचार विरोधी मंच ने आज क्रप्‍शन और नशे को लेकर तीन मोबाइल नंबर जारी किए हैं। मंच के सदस्‍य व हाईकोर्ट के वरिष्‍ठ वकील संजीव भूषण ने कहा कि इस मंच से कोई भी जुड सकता है और भ्रष्‍टाचार व नशे को लेकर जानकारी साझा कर सकता हैं।

 

आज जारी किए गए इन तीन मोबाइल नंबरों में मंच के संयोजक व शिमला नगर निगम के पूर्व उप महापौर टिकेंद्र पंवर(94180’10127)हिमाचल विवि  के एमबीए विभाग से सेवानिवृत विजय कौशल ( 94184- 51992) और उच्‍च न्‍यायालय के वरिष्‍ठ वकील संजीव भूषण ( 94180-40071) के नंबर शामिल हैं।

गैर सरकारी स्‍तर पर भ्रष्‍टाचार ओर नशे के समस्‍या को लेकर शिमला में इस तरह की यह नई पहल हैं।