शिमला। जयराम सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री व राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री  जयरामकी  पीठ थपथपाते हुए कहा कि राज्‍य में जयराम व केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी  की  जोड़ी का ये मणिकांचन  योग हुआ  है । ऐसा योग  विरल  ही होता है। इस जोड़ी  के योग  से हिमाचल  प्रदेश  देश  में  एक  माडल  राज्‍य बन  कर  उभरेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री  आज  राजधानी  के ऐतिहासिक  रिज मैदान पर जयराम सरकर के दो साल  पूरे  होने के  मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि  बोल रहे  थे। यहां आयोजित समारोह के दौरान जनसभा में अमितशाह ने कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्‍लोबल इंवेस्‍टर मीट  में  उद्योगपतियों का आहवान किया कि हिमाचल उनका घर है व वह  यहां खुले मन  से  निवेश करे । वह उनके साथ हमेशा ,खड़े  रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश देश के अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बन कर उभरे।

पूर्व की  वीरभद्र सिंह सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पिछले कार्याकाल में प्रदेश के 69 राष्‍ट्रीय राजमार्ग मंजूर किए थे लेकिन तब की वीरभद्र सरकार ढाई साल में एक भी डीपीआर बनाकर नहीं भेज  पाए लेकिन जयराम सरकार ने दो सालों में 58 राष्‍ट्रीय राजमार्गों की  डीपीआर बनाकर भेज  दी  है।इस  मौके पर उन्‍होंने पिछले  दो सालों  में  जयराम सरकार की  ओर शुरू की गई  विभिन्‍न  योजनाओं की सराहना  की  व कहा कि हर घर में रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने वाला पहला राज्य बन गया  है इसके लिए हिमाचल सरकार और प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस मौके पर  उन्‍होंने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना की अंतिम तीन लाभार्थियों को गैस कनेक्शन प्रदान किए।

 

उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की  माताएं व बहनें जो धुंए का शिाकर होती थी  उन्‍हें निजात मिलेगी।उन्‍होंने कहा  कि  कांग्रेस सरकार ने  सतर  सालों तक वन रेंक -वन पैंशन मामले को लटाकाए  रखा लेकिन मोदी सरकार ने  एक  ही  झटके में  इसे  लागू कर दिया व वीर  जवानों के लिए  राहत दी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस मौके  पर प्रदेश सरकार के वर्ष के कार्यकाल पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार काफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। अमितशाह ने इस मौके पर जयराम सरकार के जनमंच कार्यक्रम का  भी जिक्र किया व कहा  कि  जयराम की  सरकार आम  लोगों से  संवाद  बनाए हुए  है।

 

इस मौके  पर राष्ट्रीय भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जम्‍मू और कश्मीर से अनुच्छेद-370 को निरस्त करने व राष्ट्र की सुरक्षा के लिए विभिन्न अधिनियम और कानून मंजूर करवाकर भारत के करोड़ों लोगों के सपनों को सच करने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पूर्व एनडीए सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज मिला था जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिली। प्रदेश के लिए एम्स और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज भी केन्द्र की भाजपा सरकार ने ही मंजूर किए है।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का दो साल का कार्यकाल सुशासन, नवाचार जनता के विश्वास, प्रगति एवं विकास से परिपूर्ण रहा है। लोकसभा और उप-चुनावों में भाजपा की जीत ने प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों में लोगों के विश्वास को झलकाया है।उन्‍होंने इस  मौकेपर सरकार की  तमाम योजनाओं का  बखान  किया। जयराम ने  कहा  कि नीति आयोग की रिपोर्ट में प्रदेश को सस्टेनेबल डैवलपमेंट गोल्स के तहत श्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है।

 

इस मौके  पर केंद्रीय  वित्त एवं कपनी मामले  के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने विकास के लिए आरम्भ की गई विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की सराहना करते हुए कहा  कि हिमाचल प्रदेश जल्दी ही आदर्श राज्य बन कर उभरेगा। उन्होंने इन्वेस्टर्स मीट के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाया गया है और आज देश में एक संविधान लागू हुआ है।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सती, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पाण्डे और सांसद सुरेश कश्यप ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।