नई दिल्‍ली। आय से अधिक संपति एकत्रित करने और रिश्‍वत कांड से  जुड़े मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के मामले में दिल्‍ली हाईकोर्ट में सुनवाई 6अगस्‍त तक टल गई है। आज कोई भी दलीलें नहीं हुई। अब  अगली सुनवाई 6अगस्‍त को होगी।

सीबीआई ने इस मामले में वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के सदस्‍यों के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज कर रखी है। अब सीबीआई छह अगस्‍त को  इस मामले  में अदालत में क्‍या रिपोर्ट पेश करती है,इसका इंतजार है। अभी तक सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है।पिछले दिनों मोदी केबिनेट के ताकतवर मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दिल्‍ली में वीरभद्र सिंह के आय सेअधिक संपति मामले और  वीबीएस रिश्‍वत कांड को लेकर मीडिया पुराना खुलासा किया था। इससे पहले 2012 में मोदी सरकार के मौजूदा वित मंत्री अरुण जेटली भी इस तरह के आरोप लगा चुके है। प्रदेश मेंपूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे अनुराग ठाकुर और अरुण धूमल तो इन मामलों को लगातार पब्लिक में उछालने में लगे है।

बीते दिनों भाजपा प्रवक्‍ता  रण्‍ाधीर शर्मा ने तो ये आरोप लगा दिया  कि वीरभद्र सिंह अपने मामले को मैनेज कराने केलिए सीबीआई के अफसरों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे है। हालांकि ये मोदी सरकार पर ही अप्रत्‍यक्ष तौर पर लांछन था।उधर,प्रदेश भाजपा के कई नेता दबी जुबान में ये भी कह रहे है कि वीरभद्र सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी मित्र है। इसलिए  मोदी उन पर आंच नहीं आने देना चाह रहे है। जबकि धूमल व उनके बेटे जब अरुण जेटली पर दबाव बनाकर एफआईआर  दर्ज नहीं करा पाए तो उन्‍होंने मोदी के दूसरे मंत्री रवि शंकर प्रसाद  से वीरभद्र सिंह का 2012 का केस उछाल दिया। लेकिन ये धूमल विरोधी धड़े नेताओं की दलीलें हैं।

सूत्रों के मुताबिक  सीबीआई  इस मामले में पूर्व निदेशक सीबीआई रंजीत सिंन्‍हा के कार्याकाल  में कई कुछ  ऐसा रिकार्ड पर ले आए थे जिससे सीबीआई का ये केस कमजोर हो गया था। लेकिन वितमंत्री अरुण जेटली की आयकर विभाग ने इस मामले से संबंधित रिकार्ड इंफोर्समेंट डायरेक्‍टोरेट से शेयर  किया है। ये जानकारी ईडी के शिमला व चंडीगढ़ कार्यालयोें को भेजी  गई है। लेकिन अभी तक न तो सीबीआई और न ही ईडी ने कोई एफआईआर दर्ज की है।

उधर,बीते रोज मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबियत खराब हो गई । वो  बीते रोज अपने केबिनेट सहयोगी मुकेश अग्निहोत्री के पिता का हाल चाल पूछने इंदिरा गांधी मेडिकल अस्‍पताल गए थे।वहां पर उनकी तबियत खराब हो गई तो डाक्‍टरों ने उनका सीटी स्‍कैन किया  है।मुकेश अग्निहोत्री के पिता का इलाज आईजीएमसी  में  चल रहा है।सीएम उन्‍हीं से मिलने गए थे।