शिमला। प्रदेश में स्वाइन फ्लू  से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा  है। प्रदेश में मंगलवार दोपहर तक  20 लोगों की जानें जा चुकी हैं।ये खुलासा प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने खुद किया। नेता प्रति पक्ष प्रेम कुमार धूमल की ओर से प्रश्नकाल के बाद इस मसले को उठाया गया। धूमल ने कहा कि ये चिंता का विषय है। इस पर स्वासथ्य मंत्री ने सदन में कहा कि बीती रात को दो और मौतें हुई  है।

उन्होंने सदन में जिला बार ब्योरा रखा। उन्होंेनेक कहा कि सबसे ज्यादा मौतेंशिमला के मरीजों की हुई है। उसके बाद कांगड़ा का नंबर है। जबकि सिरमौर,बिलासपुर, चंबा,कुल्लू  के एक -एक व्यक्ति की मौत हुई  है। शिमला में सबसे ज्यादा सात लोगों की जाने गई  है। जबकि कांगड़ा  के छह लोगा व सोलन के तीन मरीजों की मौत हुइर्‍ है।

कौल सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 302 सैंपलों में से 79 पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से 50 मरीजों को ठीक कर घर भेज दिया है धूमल ने कहा कि आम लोगों को मास्क नहीं मिल रहे है।

(14)