शिमला। राज्यपाल उर्मिला सिंह ने राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राज्य पुलिस तथा गृह रक्षा के 24 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, गृह रक्षक तथा नागरिक रक्षा पदकों से सम्मानित किया।
राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हरदेश बिष्ट, पृथ्वी राज और शिव राम शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।
उन्होंने सराहनीय सेवाओं के लिए अभिषेक त्रिवेदी, बी.एम. शर्मा, कुलदीप शर्मा, मदन लाल, परस राम, राकेश पठानिया, भुवनेश कुमार और  टेक चन्द को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।
राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए  हरिसुख सौक्टा और श्रीज्ञान नेगी को गृह रक्षक तथा नागरिक रक्षा पदक से सम्मानित किया।
श्रीमती सिंह ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दीपा राम पुण्डीर,  विजय सिंह,  रमेश चन्द,  मोहिन्द्र सेठ,  ईश्वर दास,  देवा कुमारी, कुमारी सुनिता देवी,  कलम सिंह,  मंगत राम, मनोरमा शर्मा और  रमेश शर्मा को गृह रक्षक तथा नागरिक रक्षा पदक से सम्मानित किया।