सुजानपुर।मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह की वकालत और कांग्रेस पार्टी के विरोध के बीच भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पार्टी के लोकसभा प्रत्‍याशी राजेंद्र राणा की पत्‍नी अनिता राणा सुजानपुर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। भाजापा  की बागी उर्मिल ठाकुर की मौजूदगी में दाखिल इस नामांकन पत्र  के बाद समझा जा रहा है कि भाजपा को लोकसभा  और विधानसभा की सीट में बहुत ज्‍यादा मशक्‍त करने की जरूरत नहीं है।

हमीपुर में लोकसभा व विधानसभा   के लिए भाजपा बनाम बागी भाजपा के बीच मुकाबला हो रहा है। कांग्रेस के प्रत्‍याशी कहीं है ही नहीं है।  वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस ने हमीरपुर से  पार्टी की ओर से मजबूत प्रत्‍याशी  खड़ा कर कई सवाल पैदा कर दिए है।  भाजपा ने मंडी  से  कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा  सिंह के खिलाफ कमजोर प्रत्‍याशी मैदान में  उतारा है। राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि धूमल व वीरभद्र सिंह परिवार के बीच मैच फिक्सिंग का खेल चल रहा है। दोनों नेताओं के आगे पार्टी  व पार्टी के बाकी नेता अप्रांसगिक हो गए है। पार्टी कार्यकर्ता व नेता  भाजपा  व कांग्रेस के लिए काम  न कर धूमल व वीरभद्र  सिंह के लिए काम कर रहे है।

वीरभद्र  सिंह  व धूमल  दोनों  के  लिए ये चुनाव उनके राजनीतिक  जीवन  के आगे के सफर का रास्‍ता तय करने वाला है।

प्रदेश में वीरभद्र सिंह  की सरकार है लेकिन चुनावों में वीरभद्र सिंह धड़ा  की हर तरफ नजर  आ रहा है। पार्टी के प्रमुख सुखविंदर  सुक्‍खू   हथियार डाल चुके है। उनकी सारी ताकत के बावजूद  आलाकमान ने  लोकसभा व विधानसभा  उप चुनाव के लिए टिकट  उन्‍हीं को दिए जिनके नाम वीरभद्रसिंह ने आगे सरकाए। सुक्‍खू हाशिए पर चले गए है।