हमीरपुर। आईएनआईएफडी हमीरपुर की फ्रेशर पार्टी  में जमकर धमाल मचा। संस्थान के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा नए सत्र के विद्यार्थियों का स्‍वागत नए अंदाज में किया।

फैशन डिजाइनर शुभम कुमार ने इस मौके पर पर अपने अनुभवों को साझा  किया । इस अवसर पर लेक्‍मे फेशन वीक जैसे मेगा अन्तराष्ट्रीय इवेंट में टॉप अंतराष्ट्रीय डिजाइनरों के साथ उनके द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों को पेश गया।

मनोरंजनात्मक खेलों का खूब मजा लिया गया।और सबसे रोमांचक रहा जूनियरज के लिए फेशन राउंडस और इन राउंडज में चुनी गई मिस फ्रेशर, मिस पर्सनेल्टी, मिस,चार्मिंग, मिस ब्यूटीफुल हेयर।मिस फ्रेशर का खिताब आईएमबी प्रथम वर्ष की रीना ने तो मिस पर्सनेल्‍टी का खिताब इस क्‍लास की मौसमी ने अपने नाम किया।

प्रियंका मिस चार्मिंग का खिताब  लूट ले गई तो मिस ब्‍यूटीफुल हेयर का खिताब ज्‍योति भारती के नाम रहा।