हमीरपुर।  भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से खड़ी की गई को एचपीसीए को विजीलेंस के शिकंजे से बचाने के लिए पूर्व मुख्‍य मंत्री प्रेम कुमार धूमल  ने अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव गृह पी मित्रा को निशाने पर ले लिया है।

धूमल ने कहा कि विजीलेंस के अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव पी मित्रा पर पहले से एफआईआर दर्ज है।ऐसे अधिकारी से निष्‍पक्ष जांच की उम्‍मीद नहीं की जा सकती।उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस मामले की जांच किसी निष्‍पक्ष अफसर से कराने की  मांग की।

उन्‍होंने अंदेशा जताया कि आईएएस अधिकारी अपने सहयोगियों से बदला लेना चाहते हैं तथा सरकार से इसी आड़ में गलत कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि अदालत ने विजिलेंस को जांच कर पुन; रिर्पोट कोर्ट में फाईल करने के आदेश दिए थे लेकिन विजिलेंस ने दूसरी एफआईआर दर्ज कर दी जिसका कोई आध्रार नहीं है।

धूमल की ओर से निशाने पर लिए गए आईएएस अफसर मित्रा से पहले भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर शिमला में मीडिया पर विजीलेंस के कहने पर सवाल पूछने का आरोप मढ़ा था।

धूमल ने कहा कि प्रदेश में बदला- बदली की भावना से विपक्ष के लोगों को प्रताडित किया जा रहा है भाजपा इसका डटकर विरोध करती है।। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री किशन कपूर प्लाट आबंटन के मामले में और भी वरिष्‍ठ नेता व अधिकारी शामिल है । भाजपा ने तो अपने शासन काल में प्लाट आंबटन का मामला रदद कर दिया था। उन्होने कहा कि इसकी सूची भाजपा के पास उपलब्ध है कि किन अधिकारियों व राजनेताओं को प्लाट आबंटन हुए हैं।

धूमल ने केंद्र की यूपीए सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने कहा कि यूपीए सरकार आंतरिक व बाहृय सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है देश के नागरिक निराश हैं तथा सशक्त सरकार चाहते हैं।देशमें जो कुछ घट रहा है वह इस बात का प्रतीक है कि यूपीए सरकार न तो महंगाई के प्रति गंभीर है और न ही भ्रष्‍चार को हटाना चाहती हैं । 100 दिन में महंगाई कम करने की बात करने वाली कांग्रेस के नेतृत्व में चल रही यूपीए सरकार 2009 में मनरेगा के नाम पर चुनाव जीती जिसमें एक रिर्पोट के मुताबिक सबसे ज्यादा भ्रष्‍चार पाया गया है। धूमल ने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव फूड सिक्योरिटी बिल के नाम पर जीतने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें 25 से 30 प्रतिशत लोग ही लाभ उठा पाएंगे।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष व विधायक विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, पुर्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा ,देश राज शर्मा, महासचिव विजय पाल सोहारू, उपाध्यक्ष आदर्श कांत, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान व पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कंटेंट व फोटो-रजनीश शर्मा

संबंधित खबरें

भाजपा सांसद अनुराग की एचपीसीए मामले में दर्ज पूरी FIR पढ़े यहां

विजीलेंस ने भेजा मीडिया के कुछ लोगों को सवाल पूछने,भाजपा सांसद अनुराग का लांछन