शिमला। मोदी सरकार ने इंटेलीजेंस ब्‍यूरो के निदेशक 1988 बैच के हिमाचल काडर के आइपीएस तपन डेका को एक साल का सेवा विस्‍तार दे दिया हैं। डेका हिमाचल काडर के आइपीएस अफसर रहे है लेकिन उन्‍होंने बहुत कम समय के लिए हिमाचल में अपनी सेवाएं दी।

 

अधिकांश समय व उतर भारत के राज्‍यों व दिल्‍ली में ही रहे। तपन डेका को ऐसे समम में सेवा विस्‍तार मिला है जब भारत-पाक के बीच जंग थमी हुई है लेकिन सीमा पर अभी भी तनाव बरकरार हैं। अप्‍वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट के सचिव मनीषा सक्‍सेना की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक डेका को 30 जून के बाद एक साल का सेवा विस्‍तार दे दिया गया है।

डेका 30 जून को सेवानिवृत हो जाने थे। लेकिन अब उन्हें एक साल का सेवाविस्‍तार मिल गया हैं।

 

 

सीबीआइ निदेशक भी हिमाचल से

डेका हिमाचल से तो नहीं है । उन्‍हें 1988 में हिमाचल काडर मिला था। लेकिन सीबीआइ निदेशक प्रवीण सूद तो हिमाचल के कांगड़ा से हैं। वो 1986 बैच के  कर्नाटक काडर के आइपीएस अफसर है। मई महीने में मोदी सरकार ने उन्‍हें भी इस पद पर एक साल का सेवा विस्‍तार दे दिया था। प्रवीण सूद सीबीआइ निदेशक से पहले कर्नाटक के डीजीपी रह चुके थे।

 

इसके अलावा जम्‍मू कश्‍मीर के डीजीपी नलिन प्रभात का नाता भी हिमाचल से रहा हैं। उनका जन्‍म कुल्‍लू जिला में हुआ।1992 बैच के आंध्र प्रदेश काडर के आइपीएस अफसर नलिन प्रभात जम्‍मू कश्‍मीर के डीजीपी है।

यही नहीं हिमाचल काडर के पूर्व आएएस अफसर तरुण कपूर भी मोदी सरकार में महत्‍वपूर्ण पद पर है। वो प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार के पद पर तैनात हैं।

इस तरह मोदी सरकार में हिमाचल से जुड़े कई अफसर महत्‍वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

(15)