शिमला।प्रदेश खादयआपूर्ति निगम के देहरा स्थित भंडार से 15 सौ क्विंटल अनाज गायब कर देने के मामले में विजीलेंस कांगड़ा ने भंडार के प्रभारी के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

एसपी विजीलेंस कांगड़ा बलबीर सिंह के मुताबिक भंडार के प्रभारी संजीव कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409,420,465,468 और 471 के अलावा असेंशल कमोडिटी एक्‍ट की धारा 3 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये अनाज देहरा के उचित मूल्‍य की दुकान से लोगों को बांटा जाना था।

 

विजीलेंस ने इस मामले में पहले विस्‍तृत प्रारंभिक जांच की थी उसके बाद ये मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी हैं।