शिमला।मशोबरा के क्रैग्‍नैनों नेचर पार्क में लायंस क्‍लब शिमला की ओर से आज पौधरोपण किया गया व यहां पर सुदंरता बढ़ाने वाले व अन्‍य प्रजातियों के पौधों का पौधरोपण किया गया।

इस मौके पर लायंस क्‍लब के अध्‍यक्ष मनमोहन वर्मा ने कहा कि आज 60 के करीब पौधे इस नेचर पार्क के चारों ओर लगाए गए ताकि यहां की सुंदरता को ग‍ति मिले।

 

पौधारोपण करने वालों में लायंस क्‍लब शिमला के अध्‍यक्ष मनमोहन वर्मा के अलावा कोषाध्‍यक्ष सी एल सांख्‍यान,उपाध्‍यक्ष गोपाल वैद्य और क्‍लब के सदस्‍य राजेश चानना,कपिल सूद,मुकुल सूद,रवि सूद,विनोद,सुनील सूद,डीवी पठानिया, ओपी मेहता,विमल सूद,जे पी शर्मा,केआर शर्मा,अनिल सूद,सोहन लाल, उमेश सूद शामिल रहे।

 

मनमोहन वर्मा ने कहा कि इसके अलावा नेचर पार्क में घूमने आने वाले लोग यहां प्‍लास्टिक के लिफाफों और बोतलों को यहां ‘वहां न फेंके इसलिए सौ के करीब जूट के थैले भी वितरित किए गए।

उन्‍होंने कहा कि यहां आने वाले आंगतुकों को इन थैलों में प्‍लास्टिक के रैपर, लिफाफे और बोतलों को कर डस्‍टबीन में डालना होगा व थैलों को खाली कर पार्क के केयरटेकर को थमा देना होगा। इससे नेचर पार्क में चारें गंदगी नहीं फैलेंगी और ये साफ सुथरा रहेगा।

क्‍लब के प्रेस सचिव उमेश सूद ने कहा कि इससे पहले क्‍लब ने 14 जुलाई को धनैन में देवदार,अखरोटऔर खनूर के 120 के करीब पौधे रोपे थे।क्‍लब की इस तरह की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।