शिमला।हिमाचल के रामपुर,मंडी और कुल्‍लू में बीती रात को अलग-अलग जगहों पर कुदरत ने कहर बरपाया हैं। पल भर में रामपुर के समेज गांव में दर्जनों घर तबाह हो गए और तीन दर्जन ये ज्‍यादा ग्रामीण लापता हो गए हैं। जिनमें महिला,बच्‍चे,युवा और बुजुर्ग सब शामिल हैं। ये जिंदा बचे भी है इसका 16 घंटों बाद भी पता नहीं चल सका हैं। संभवत: जिंदा होने की संभावनाएं कम ही हैं।

बीती रात डेढ बजे से सबह साढ़े पांच बजे तक कुदरत ने कुल्‍लू के म्‍लाणा, मंडी के पधर और रामपुर के समेज गांव में  तबाही का तांडव चला दिया।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कुदरत के इस कहर में अब तक 49 लोग लापता है। इनमें महिला, बच्‍चे, युवा बुजुर्ग सब शामिल हैं। इसके अलावा अभी तक चार लाशें की निकाली जा सकी हैं।बाकी 49 लोगों का पता लगाने के लिए स्‍थानीय लोगों के अलावा सरकारी अमला जुटा हुआ हैं। लेकिन लोगों का पता लगाने में कामयाब नहीं हुआ हैं।

 

कुदरत का ये कहर रात डेढ बजे के करीब जिला कुल्‍लू की तहसील निरमंड के गांव जाओं गांव से शुरू हुआ जहां पर  एक बज कर 38 मिनट पर बादल फट गया और गांव जाओं बाढ़ की चपेट में आ गया। किसी को पता तक नहीं लगा व 11 घर बह गए। अभी तक 9 लोगों को लापता होने की जानकारी हैं।छह दुकानों का भी पता नहीं हैं।

इसके बाद ढाई बजे के करीब मंडी की पधर तहसील के गांव टिक्‍कर थालू कोट गांव में कुदरत ने कहर बरपाया। यहां बादल फटने से तीन-चार घर बाढ़ की चपेट में आ गए । इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और सात लोग अभी तक लापता हैं। यहां पर सौजू राम उनकी पत्‍नी चंदी देवी व छेत्री देवी की लाशें निकालने में लोग कामयाब हुए हैं। बाकी लापता लोगों की तलाश जारी हैं।

इसके बाद तहसील रामपुर शिमला में सुबह पौने पांच बजे के करीब  झाकड़ी हाइडल पावर प्रोजेक्‍ट के करीब बादल फटने से गांव समेज में भारी तबाही मची और पांच घर बाढ़ की चपेट में आ गए और

36 लापता लोगों की पहचान

अभी तक 36 लोगों के लापता होने की पहचान हो पाई है। इसमें 33 लोग जिला शिमला क्षेत्र में रह रहे थे जिसमे 4 प्रवासी मजदूरए 8 लोग कंदराहड़ और खुश्वा क्षेत्र से, 7 कर्मचारी ग्रींको प्रोजेक्ट समेज के और 14 स्थानीय निवासी समेज गांव के लापता है। इसके अतिरिक्त 3 लोग जिला कुल्लू से संबंध रखते हैं।

 

लापता प्रवासी श्रमिकों की सूची

 स्थान समेज

ममता पत्नी राज कुमार पांडे निवासी झारखंड

मुस्कान पुत्री राज कुमार पांडे निवासी झारखंड

 रूपनी देवी पत्नी भोला नाथ उराँव, पता झारखण्ड

अंजलि पुत्री भोला नाथ उराँव पता झारखण्ड। 

 

लापता स्थानीय लोग

स्थानण् कुशवा बाइफ्रिकेशन के पास कंदराहड़

 सूरत राम पुत्र स्वर्गीय कौल राम गांव कनराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 58 वर्ष

 संतोष कुमारी पत्नी सूरत रामए उम्र 54 वर्ष से अधिक   गांव कंदराहड़

 नीरज कुमार पुत्र सूरत राम उम्र 30 से ऊपर गांव कंदराहड़

 अर्चना पत्नी राजेश कुमार ग्राम कानरहद डा सुगा तह रामपुर उम्र 23 वर्ष कंदराहड़

 अनीता पत्नी अशोक कुमार गांव कंदराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 40 वर्ष

 योग प्रिया पुत्री अशोक कुमार ग्राम कंदराहड़   उम्र 11 वर्ष

 मुकेश पुत्र अशोक कुमार ग्राम कनराहड़ पो सुगा तह रामपुर उम्र 19 वर्ष

वेद राज पुत्र कौल राम गांव गाड़ पो सुगा तह निरमंड कुल्लू उम्र 55

 

लापता ग्रीनको समेज हाइड्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सूची

 पुष्प देव शर्मा ग्राम खुन्ना रामपुर

 हरदीप सिंह ग्राम नगरोटा बगवा कांगड़ा

 हरदेव सिंह ग्राम सैंजए कुल्लू

 अजय कुमार निवासी शिलाईए सिरमौर

भाग चंद निवासी शिंगलाए रामपुर

 सिद्धार्थ खेड़ा निवासी कांगड़ा

 रूप सिंह गांव सिका सेरी सरपाराए रामपुर

 

समेज गांव से लापता लोग

 शिक्षा पत्नी गोपाल गांव व डाकघर सुगा निवासी रामपुर उम्र 37 वर्ष

 जिया पुत्री गोपाल उम्र 15 वर्ष से अधिक

 कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल गांव कांदरी डा फांचा तह रामपुर उम्र 34 साल

 अक्षिता पुत्री जय सिंह स्नैल उम्र 07 वर्ष से अधिक

 अद्विक पुत्र जय सिंह सनायल जोड़ उम्र 04 वर्ष से ऊपर

 कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय पुरूषोत्तम ग्राम सरपारा तह रामपुर उम्र 70 वर्ष

 श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह ग्राम समेज उम्र 39 वर्ष

 आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 13 वर्ष

 अरुण पुत्र श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 15 साल

सरस्वती पत्नी श्याम सिंह गांव समेज उम्र 33 वर्ष से अधिक

 तनु केदारटा पुत्री रविंदर केदारनाथ गांव समेज उम्र 15 वर्ष

 रानू केदारटा पुत्री रविंदर केदारटाए उम्र 16 वर्ष से अधिक

 आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज

 मंगला देवी पत्नी सुना राम ग्राम समेज उम्र 70 वर्ष

 

जनता टोल फ्री नंबर 1077 नंबर में सूचना दें

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपातकालीन नंबर जारी किया हुआ। आपदा से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी टोल फ्री नंबर 1077 पर सांझा कर सकते है। इसके अलावा जिला शिमला के लिए चार हेल्पलाईन जारी की गई है जिनमें  0177.280088028008812800882 और 2800883 है। वहीं व्हाट्सएप नंबर 94594.55841 भी जारी कर दिया है। इस पर सूचना साझा कर सकते है। इसके अलावा किसी भी आपदा के दौरान उक्त नंबरों के माध्यम से सही सूचना भी प्राप्त कर सकते है।

 

उधर कुल्‍लू के जरी में सुबह पौने छह बजे के करीब  बादल फटा व बाढ़ की वजह से म्‍लाणा बांध को क्षति पहुंची हैं। इसके अलावा यहां पर भारी तबाही मची हैं।

कुल्‍लू के शाट में सब्जी मण्डी का  तीन चार मंजिला भवन पानी में बह गया है बलादी गांव के 8 परिवार प्रभावित हुए हैं जिन्हे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दो मंदिर को भी नुक्सान पहुंचा है लोगों की जमीनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

 मलाणा वन में  डैम साइट में कुल 37 लोग फंसे थे जिनमें से 33 लोगों को एनडीआरएफ होम गार्डस की टीमों द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। 4 लोग  टनल में फसे हैं  जो कि सुरक्षित हैं यहां पहुंचने के लिए पैदल मार्ग से जाकर एनडीआरएफ की टीमें उन्हे निकालने के लिए कार्य कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में साथ दे रहे हैं।

सुबह साढ़े छह बजे के करीब कुल्‍लू की रामशिला तहसील के गां चरूरू के पास ब्‍यास नदी का जल स्‍तर बढ़ने के कारण यहां पर नौ लोग फंस गए।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीती रात को मची तबाही में 49 लोगों के लापता होने के अलावा चार पुल, दो पैदल चलने वाले, 20 मकान, छह दुकानें तबाह हो गई हैं।इसके अलावा चार सड़के व एक राष्‍ट्रीय राजमार्ग भी तबाह हो गया हैं।