शिमला।मंडी संसदीय हलके से भाजपा प्रत्‍याशी कंगणा रणौत ने आज एक राजनीतिक चुनावी सभा में गऊमांस खाने के मामले में सुक्‍खू के मंत्री विक्रमादित्‍य सिंह को छोटा पप्‍पू कह डाला। कंगणा ने कहा कि इस छोटे पप्‍पू ने एसे(कंगणा) को कहां पर गऊमांस खाते हुए देख लिया। इस बावत उसे सबूत जनता के सामने रखना चाहिए। किसी रेस्‍तरां का बिल, कोई तस्‍वीर, वीडियो या कोई साक्षात्‍कार ही बताना चाहिए।वह मनाली में जनसभा कर रही थी। 

कंगणा ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी का बड़ा पप्‍पू बहुत कुछ बोलता है तो छोटा पप्‍पू तो बोलेगा ही।

उन्‍होंने कहा कि ऐसे राजा के बिगडै़ल कई उनके सामने आए हैं। ये बिगड़ैल कोई महिला आगे बढ़े ऐसा सोच भी नहीं सकते।

एक ब्रेक के बाद कंगणा दोबार से मंडी संसदीय हलके से अपने चुनाव प्रचार में जुट गई हैं और कांग्रेस के संभावित प्रत्‍याशी मंत्री विक्रमादित्‍य सिंह को उन्‍होंने निशाने पर ले लिया हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी आधिकारिक तौर पर विक्रमादित्‍य सिंह को उनके मुकाबले में मैदान में नहीं उतारा हैं।

कहा जा रहा है कि अगर कंगणा के बयान नपे-तुले हुए तो वो कांग्रेस प्रत्‍याशी को चित करने की स्थिति में पहुंच सकती हैं।

याद रहे बीते दिनों हालीलाज कांग्रेस के करीबी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी विक्रमादित्‍य सिंह व उनकी मां प्रतिभा सिंह को लेकर खुलासा किया था कि कांग्रेस के बागी विधायकों को उन्‍होंने ने ही उकसाया था।

अब हालीलाज कांग्रेस की ओर से कंगणा को जवाब देना है। संभवत: आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार में इस तरह की टिप्‍पणियां लोगों की जनता को सुनने को ज्‍यादा मिलेंगी।