शिमला। प्रदेश में लोकसभा चुनावें के मददेनजर आचार संहिता लागू होने  पर पुलिस ने आचार संहिता के उल्‍लंघन की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्‍पलाइन नंबर और इमेल जारी की हैं।

पुलिस मुख्‍यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आचार संहिता के उल्‍लंघन की शिकायतों को 112 आपात कालीन सहायता नंबर पर साझा किया जा सकता हैं।

 

इसके अलावा पुलिस विभाग की phqelection-hp@nic.in इमेल पर भी इस तरह की तमाम शिकायतें की जा सकती हैं।