शिमला। नवंबर 2022 में जिला कुल्‍लू में दो साल की बच्‍ची की इज्‍जत से खिलवाड करने वाले अपराधी की तलाश में अब तक  कुल्‍लू पुलिस पांच से छह सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं व अपराधी को सलाखों  के पीछे पहुंचाने का इंतजाम हो रहा हैं।

एसपी कुल्‍लू साक्षी वर्मा ने कहा कि नेपाली मूल की इस बच्‍ची से  किसी अनजान व्‍यक्ति की ओर से गलत काम करने के जानकारी मिलने पर पुलिस ने मनाली  अस्‍पताल में बच्‍ची का मेडिकल कराने के बाद विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। चूंकि मामला बेहद गंभीर व संवेदनशील था इसलिए इस मामले की जांच  के लिए एसआइटी गइित की गई  और आसपास के इलाकों में रहने वाले पांच से छह सौ लोगों से पूछताछ की गई है।

एसपी ने कहा कि एसआइटी की ओर से मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि आरोपी की तलाश व पहचान के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं व पीडित बच्‍ची कोइंसाफ दिलाने  व अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही हैं।