शिमला। जिला ऊना के गगरेट थाने के तहत मजदूरों की झुग्गियों में आधी रात को आग लग जाने से इन झुग्गियों में सो रहे चार बच्‍चे जिंदा जल गए  हैं। यह दर्दनाक हादसा रात को साढे बारह बजे के करीब हुआ  हैं।  इनमें से एक व्‍यक्ति के तीनों बच्‍चे शामिल हैं। इनमें दो बेटे व एक बेटी हैं।

मृतकों की शिनाख्‍त दरभंगा के  रमेश दास  के छह साल के पुत्र शिवम कुमार, 7 साल के भोलू कुमार और 14 साल की नीतू कुमारी शामिल है । जबकि दरभंगा के ही कालीदास के 17 साल के सोनु कुमार भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा बीती रात को ऊना के गगरेट थाना के तहत बन्‍ने  दी हटटी में मजदूरों की झुग्गियों में हुआ।बाद में बचाव व राहत कार्य चलाया गया लेकिन इन चारों को बचाया नहीं जा सका हैं।