शिमला। चुनाव जीतने के एक महीने के बाद आज आखिर कार मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने आज म अपने मंत्रिमंडल का गठन कर ही दिया हैं। आज राज्‍यपाल ने राजभवन में  आयोजित एक समारोह में सात मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आज के मंत्रिमंडल में जिला शिमला संसदीय हलके को तरजीह दी गई हैं। शिमला संसदीय हलके से  पांच मंत्री बना दिए गए हैं। इनमें से सोलन से धनीराम शांडिल,सिरमौर के शिलाई हलके से हर्षवर्धन चौहान जबकि जिला शिमला से हालीलाज के राजकुमार विक्रमादित्‍य सिंह, कसुम्‍प्‍टी से विधायक अनिरुद्ध सिंह और जुब्‍बल कोटखाई से रोहित ठाकुर को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई हैं। इसके अलावा किन्‍नौर से विधायक जगत सिंह नेगी और जिला कांगडा के ज्‍वाली हलके से चंदर कुमार को बतौर केबिनेट मंत्री बनाया गया हैं।

मंत्रिमंडल में शिमला जिला से तीन, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और किन्नौर से एक-एक मंत्री शामिल किए गए हैं।

शपथ समारोह में  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, हिमाचल कांग्रेस के सह-प्रभारी तजिंद्र सिंह बिट्टू, विधायक, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी गोपाल शर्मा और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।