शिमला। जिला सोलन के नालागढ विकास खंड के तहत लग पंचायत के प्रधान प्रेम सागर ने अपनी पत्‍नी के भाई को जेसीबी, रेत , बजरी आदि के एवज में एक लाख 11 हजार 168 रुपए की अनुचित अदायगी की हैं। यह खुलासा बीडीओ नालागढ ने जिला पंचायत अधिकारी को लिखी चिटठी में किया हैं। बीडीओ नालागढ ने जिला पंचायत अधिकारी को लिखा है कि प्रधान से इस रकम की रिकवरी बनती है व रिपोर्ट भेजी जा रही हैं।

 

यह रही रिकवरी की चिटठी-:

 

याद रहे इस पंचायत के प्रधान के खिलाफ आर एस ठाकुर नामक शख्‍स  ने धांधलियां करने के कई इल्‍जाम लगाए थे। उन्‍होंने जिला उपायुक्‍त कृतिका कुलहारी समेत जयराम सरकार के तमाम बडे नौकरशाहों से इन धांधलियों की जांच करने और प्रधान को निलंबित व बर्खास्‍त करने की मांग की थी।

लेकिन तमाम नौकरशाह चिटठी-चिटठी और जांच-जांच खेलते रहे।आलम यह रहा कि मुख्‍यमंत्री हेल्‍पलाइन 1100 पर झूठी जानकारी देते रहे। यही नहीं  इस मामले में  विपक्षी दलों के नेता भी खामोश रहे। अब सबकी निगाहें डीसी सोलन कृतिका कुलहारी पर है कि वह इस मामले में प्रधान के खिलाफ क्‍या कार्यवाही की है।

अब बीडियो ने 11 लाख रुपए की रिकवरी  निकाली है ।अब सबकी निगाहें डीसी सोलन कृतिका कुलहारी पर है कि वह इस मामले में प्रधान के खिलाफ क्‍या कार्यवाही करती है। मामला रिकवरी तक ही सीमित रहता है या आगे भी कुछ होता है। उन्‍होंने एक अन्‍य जांच एसडीएम नालागढ को भी दे रखी है। हालांकि प्रारभिंक जांच में प्रधान के खिलाफ  जांच रपट में बहुत कुछ आ चुका है लेकिन डीसी ने न जाने क्‍यों प्रधान को लेकर रियायत बरती हैं।